शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में चिट्टे के तस्करों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है | ठियोग पुलिस को रोजाना कामयाबी मिल रही है, लेकिन चिट्टा का नशा रुकने का नाम नही ले रहा है | वहीं सबसे बड़ा सवाल ये भी बन गया है कि आखिर ये चिट्टा ऊपरी क्षेत्रों में कहा से आ रहा है ? और कौन युवाओं तक इस चिट्टे को पहुंचा रहा है | जिला शिमला का ज्यादातर युवा इसकी चपेट में कैसे आ रहा है| डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को एक मामला सामने आया है, जिसमे ठियोग बाजार के बिलकुल नजदीक में फॉरेस्ट कॉलोनी रोड ठियोग के पास गश्त व चेकिंग के दौरान 3.5 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया | जिसमे 2 लोगो को पकड़ा गया है जिसमे विशाल पुत्र रमेश शर्मा गांव शिल्लू पोस्ट ऑफिस ठियोग जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 23 वर्ष और तरुण शर्मा पुत्र ओम प्रकाश गांव पिंगी जुब्बर डाकघर और तेह ठियोग जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 27 वर्ष है | पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है |
ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…