Uncategorized

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना बेरोजगार युवाओं के लिए वरदान हुई साबित

मंडी (ललित),

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रदेश के हजारों युवा इस योजना से सफल स्वरोजगारी या उद्यमी बन कर अपना सपना साकार कर रहे हैं। मंडी जिला के सुन्दरनगर की स्वाति पठानिया भी स्वरोजगार शुरू करने का सपना बुना और इस सपने को साकार किया मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना ने। आज ड्राई क्लीन और लॉन्ड्री में कार्य करने वाली मशहूर टम्बल ड्राई कंपनी की फैंचाइजी लेकर स्वाती पठानिया हर महीने 70 हजार से एक लाख रुपये कमा रही हैं।
वर्ष 2018 में सिविल इंजनियरिंग में डिप्लोमा और बीटेक करने के बाद कुछ समय के लिए स्वाति बरमाणा में निजी बैंक में 21000 रुपये मासिक की नौकरी तो कर ली। लेकिन उनका मन अपना स्वरोजगार करने का था। इसलिए उन्होंने कुछ समय बाद यह नौकरी छोड़ दी। लेकिन स्वरोजगार के लिए धन की कमी के उनका यह सपना पूरा नहीं कर पा रही थी।

इस बीच उन्हें उद्योग विभाग के अधिकारियों से बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार या उद्यम शुरू करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने टम्बल ड्राई कम्पनी से सम्पर्क कर उपकरण और मशीनरी स्थापित करने के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की तथा इस योजना से लोन लेने के लिए अप्लाई किया। प्रोजैक्ट रिपोर्ट स्वीकृत होने पर स्वाति पठानिया को बैंक से पिछले वर्ष 29 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हो गया। बैंक से ऋण मिलते ही स्वाति पठानिया ने मंडी शहर के बीचोें बीच एक दुकान किराए पर ली और ड्राई क्लीन और लॉन्ड्री की आधुनिक मशीने स्थापित कर कार्य करना शुरू कर दिया। ग्राहकों को बेहतरीन सुविधाएं देने के कारण उनका ड्राई क्लीन और लॉन्ड्री का कार्य दिन दुगनी रात चौगनी से बढ़ने लगा। आज स्वाति हर महीने 70 हजार से एक लाख रुपये तक कमा रही है और इसके अतिरिक्त उन्होंने छह लोगोे को रोजगार भी दे रखा है।

स्वाति ने बताया कि अव वह अपने दम पर ही इस कार्य को और बढ़ा रही है। दिसम्बर माह तक वह जोगिन्द्रनगर और कुल्लू में भी टम्बल ड्राई के नए आउटलेट खोल देगी। इस समय स्वाति ने मंडी शहर के अतिरिक्त आईआईआईटी कमंाद मंडी में भी एक आउटलेट खोल रखा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

19 minutes ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago