रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),
रामपुर बुशहर के बजीरबावड़ी पुल के समीप एक बार फिर व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय जिशन लाल पुत्र समर सिंह गाँव रावसल डाकघर गाँवसरल तहसील चिडगाँव जिला शिमला के तौर पर हुई है। वहीं घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर मौत का कारण आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के सुबह रामपुर के साथ सटे ज़िला कुल्लू के पुलिस थाना ब्रो को बज़ीरबावड़ी पुल पर अज्ञात शव होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौक़े पर पहुँचा और स्थिति का जायज़ा लिया। बताते चले कि मृतक की आल्टो कार (एचपी-10बी7411) एनएच-5 पर रामपुर की ओर पार्क मिली। वही कार के नीचे ज़हर की ख़ाली बोतल भी पड़ी मिली। जिससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि पहले मृतक ने ज़हर पिया होगा उसके पश्चात पैदल बजीरबावड़ी पुल पर पहुँचा और वहाँ उसकी मौत हो गई। अब मृतक की मौत का कारण आत्महत्या है या कुछ और ये आगामी छानबीन के बाद ही सामने आएगा। फ़िलहाल पुलिस ने शव को अपने क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुँचाया और उसके परिजनों को सूचित कर दिया है।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…