अपराध /दुर्घटना

बारातियों से भरी कार खाई में गिरी, 2 की मौत, 3 गंभीर घायल

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नैनाटिक्कर-ढंगयार मार्ग पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा पेश आया । किला कलाच के समीप करीब 9 बजे एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार नंबर HP11A-3859 सोलन जिले के अर्की उपमंडल के घेणा भूमती गांव से बारात लेकर पच्छाद के ढंगयार जा रही थी। जैसे ही वाहन किला कलाच के पास पहुंचा, चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार लगभग 150 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे में वीरेंद्र और लीला दत्त की मौत हो गई। जबकि चालक केशव, जयदेव और कमलचंद घायल हुए हैं। इनमें से जयदेव और केशव की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एमएमयू मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर रैफर किया गया है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही थाना पच्छाद की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। थाना प्रभारी जय सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि खाई में गिरने से दो लोगों की जान गई है और तीन लोग घायल हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

1 day ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

1 day ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

6 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

7 days ago