Categories: Uncategorized

राजगढ़ – प्रगति आईटीआई में मनाया गया योग दिवस

निशेष शर्मा (राजगढ़)

प्रगति आईटीआई राजगढ़ में योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज सेवक डॉ कोमल कुमार कोहली रहे । उन्होंने योग के विषय में आईटीआई के छात्र छात्राओ और स्टाफ को योग के विषय में जानकारी से अवगत कराया । उन्होंने बताया कि योग का मतलब जोड़ से है । हमारा शरीर पाँच तत्वों को जोड़कर बना है ये तत्व है आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी ! ये जानकारी संस्थान के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी ।

डॉक्टर कोमल कुमार ने बताया कि हमारे शरीर में पाँच इंद्रिया है । आँख, कान, नाक, जीभ और त्वचा ! इसके अतिरिक्त वात, कफ और पित का शरीर में संतुलन बना रहना आवश्यक होता है ! उन्होंने बताया कि योग मे ही सारी शक्ति है जो मनुष्य को स्वस्थ रख सकती है और मानव 120 वर्ष तक जीवित रह सकता है । स्वयं वो 80 वर्ष के होने पर भी स्वस्थ है । स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग करे और अपने खान पान पर विशेष ध्यान दें । कम से कम 3000 कदम प्रतिदिन पैदल चले ताकि आप अपना जीवन तनाव रहित और निरोग रखा जा सके ।

इस अवसर पर आईटीआई के शिक्षक आशीष कुमार ने डॉ कोमल कुमार के सहयोगी बन कर विभिन्न आसनो जैसे आलोम विलोम , कपाल भाती , बटरफ्लाइ, मयूर आसन ,शीर्षासन छात्र छात्रो को करने सिखाए । साथ ही इनके विषय में विशेष जानकारी से अवगत भी करवाया। अंत में संस्थान के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने अपने संदेश में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ कोमल कुमार कोहली और आशीष कुमार का आभार प्रकट किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

11 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

11 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

11 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

11 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

14 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

19 hours ago