Categories: Uncategorized

जिला में 13 अक्तूबर से चलाया जाएगा आपदा न्यूनीकरण समर्थ-2025 फोक मीडिया जागरूकता अभियान

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि जिला सिरमौर में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के समन्वय से 13 अक्तूबर, 2025 से आपदा न्यूनीकरण समर्थ-2025 फोक मीडिया विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस जागरूकता अभियान के दौरान जिला के सभी उपमंडलों के अन्तर्गत चयनित 48 स्थलों पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से अनुमोदित सिरमौर जिला के 12 दलों द्वारा गीत -संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आम जन को सुरक्षित निर्माण प्रथाओं, आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा सामान्य आपदा के दौरान सुरक्षा उपायों व आपदा से पूर्व की तैयारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि 13 अक्तूबर अन्तर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि वैश्विक स्तर पर आपदा जोखिम को कम करने और लोगों को आपदाओं से बचाने के लिए सामुदायिक भागीदारी के बारे में जागरूकता बढाई जा सके। इस वर्ष आपदा न्यूनीकरण दिवस के लिए ‘‘ आपदाओं के लिए नहीं, बल्कि लचीलेपन के लिए धन जुटाएं’’ थीम रखी गई है।
उन्होंने बताया कि यह फोक मीडिया कार्यक्रम उपमंडल शिलाई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोनहाट तथा द्राविल में 13 अक्तूबर को तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई व टिंबी में 14 अक्तूबर को आयोजित किए जाएंगे जबकि उपमंडल कफोटा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बोकाला पाब व कांडो चियोग में 15 अक्तूबर को तथा ग्राम पंचायत सतौन व चांदनी में 16 अक्तूबर को आयोजित किए जाएंगें।
इसी प्रकार उपमंडल संगडाह की तहसील हरिपुरधार के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भवाई व भंगायणी मंदिर में 13 अक्तूबर को तथा ग्राम पंचायत ब्योंग टटवा व गेहल में 14 अक्तूबर को आयोजित किए जाएंगे। जबकि नोहराधार तहसील के अन्तर्गत नोहराधार व बोगधार में 15 अक्तूबर को तथा ग्राम पंचायत भराड़ी व घंडूरी में 16 अक्तूबर को यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। इसी प्रकार संगडाह के अन्तर्गत संगडाह बस स्टैंड व रजाना बाजार , ग्राम पंचायत लुधियाना और लाना पालर में 17 अक्तूबर तथा अंधेरी बाजार व बस स्टैंड चाढ़ना, बड़ग बाजार और बस स्टैंड गताधार में 18 अक्तूबर को यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें।
उप मंडल पांवटा साहिब के अन्तर्गत जीएचएस बांगरण, जीएमएस सिरमौरी ताल में 17 अक्तूबर तथा जीएसएसएस भंगानी व बनौर में 18 अक्तूबर को फोक मीडिया कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसी प्रकार उप मंडल राजगढ़ में ग्राम पंचायत सानियो दीदग तथा ग्राम पंचायत दाहन में 14 अक्तूबर तथा ग्राम पंचायत डिंबर व शिलांजी में 15 अक्तूबर तथा उप तहसील पझौता के अन्तर्गत ग्राम पंचायत माटल बखोग तथा जदोल टपरोली में 15 अक्तूबर व ग्राम पंचायत चंदोल तथा देवठी मझगांव में 16 अक्तूबर को यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उप मंडल पच्छाद के अन्तर्गत नैना टिक्कर बाजार , बस स्टैंड बागथन में 14 अक्तूबर को तथा नया बस स्टैंड व पुराना बस स्टैंड सराहां में 15 अक्तूबर और उप तहसील नारग के अन्तर्गत नारग बस स्टैंड़ व वासनी बाजार में 13 अक्तूबर को तथा बस स्टैंड दाडो देवरिया व बडू साहिब कलगीधार ट्रस्ट में 14 अक्तूबर को कार्यक्रम आयोजित होंगे।
उप मंडल नाहन के अन्तर्गत पंचायत भवन नाहन और सैन की सेर में 13 अक्तूबर को तथा पंचायत भवन ददाहु व खाला क्यार में 14 अक्तूबर को समर्थ-2025 के तहत फोक मीडिया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

मनाली में पुलिस का बड़ा एक्शन, किराए के कमरे से 26.200 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब के 4 आरोपी गिरफ्तार

( ब्यूरो रिपोर्ट ), मनाली: हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में नशे के खिलाफ…

16 hours ago

धर्मशाला में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी खाई में गिरी, युवक की मौत, एक गंभीर घायल

( ब्यूरो रिपोर्ट ), धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क…

18 hours ago

राजगढ़ के शिलाबाग क्षेत्र में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, गिरने से मौत की आशंका

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। सिरमौर जिले के पुलिस थाना राजगढ़ के तहत पुलिस चौकी शिलाबाग…

20 hours ago

सर्पदंश से आंगनबाड़ी सहायिका की मौत, पीजीआई ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के डाडासीबा क्षेत्र से एक दुखद घटना…

20 hours ago

कसौली ब्लाइंड मर्डर केस का 4 घंटे में खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दिनांक 5 जुलाई को सोलन जिले के कसौली…

2 days ago

पिता की मौत से उजड़ गया परिवार, चार बेटियों के सिर से उठा साया

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल के धौलाकुआं क्षेत्र में बिजली लाइन बिछाने…

2 days ago