अपराध /दुर्घटना

स्कूल जा रही बच्ची को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, परिजनों ने लगाया रोड पर जाम

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

कालाअंब – नारायणगढ़ रोड पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक बच्ची की मौत हो गयी।  मिली जानकारी के अनुसार बच्ची कालाअम्ब में स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती थी जब बच्ची स्कूल के सामने सड़क पार कर रही थी तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को टक्कर मारकर कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की पहचान आराध्य कक्षा चौथी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बच्ची की मौत से गुस्साए लोगों ने रोष प्रकट करते हुए सड़क जाम कर दिया और स्कुल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल के सामने से रोज़ाना सैकड़ों बच्चे सड़क पार करते हैं, लेकिन यहां न तो फुटओवर ब्रिज है और न ही ज़ेब्रा क्रॉसिंग की पर्याप्त व्यवस्था है।  लोगों ने बताया कि पहले भी स्कूल प्रबंधन को इस बारे में अवगत करवाया गया था लेकिन इस समस्या को लेकर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गयी।  उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन से उपरोक्त समस्या को लेकर हाईवे अथॉरिटी से बात करने बारे कई बार कहा गया लेकिन स्कूल प्रबंधन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। जिसका ख़मियाना आज एक नन्ही बच्ची को अपनी जान चुकाकर देना पड़ा।

Himachal Darpan

Recent Posts

. राजगढ़ में 10 वर्षीय बच्चे को कुत्ते ने काटा, पीठ पर किया हमला; पुलिस ने दर्ज किया मामला

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ के तहत टिक्कर क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्चे…

10 hours ago

मंडी में 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, माता-पिता का था इकलौता बेटा

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की नगर पंचायत रिवालसर में एक 14 वर्षीय…

14 hours ago

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…

2 days ago

कंगना रनौत की गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर शिमला में FIR दर्ज, BNS की तीन धाराओं में मामला

ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…

2 days ago

सराहां में 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी से डिजिटल कांटा और 13,500 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…

2 days ago

चुरुवाधार में बाइक सवार पंजाब के दो युवक 2.65 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

2 days ago