अपराध /दुर्घटना

नाहन के चिड़ावली निवासी 26 वर्षीय जावेद की सड़क हादसे में मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

नाहन शहर के चिड़ावली क्षेत्र के रहने वाले 26 वर्षीय युवक नानू उर्फ़ जावेद पुत्र लियाकत अली की बीती शाम सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जावेद उर्फ़ नानू की अभी पांच महीने पहले ही शादी हुई थी । हादसे की खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वीरवार दोपहर करीब 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार नानू शिमला में एक सैलून चलाता था। बीते दिन वह चंडीगढ़-मोहाली अपनी दुकान का सामान लेने गया हुआ था।  जब वह बाइक (बुलेट) से नाहन लौट रहा था, तभी रास्ते में उसकी बाइक एक गाड़ी से टकरा गई। दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की शादी कुछ ही महीने पहले हुई थी। अभी नई ज़िंदगी की शुरुआत ही हुई थी कि हादसे ने सबकुछ छीन लिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी, माता-पिता और भाई-बहन इस सदमे को सहन नहीं कर पा रहे। बताया जा रहा है कि नानू के पार्थिव शरीर को वीरवार शाम को नाहन लाया जाएगा और यहीं पर सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

18 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

21 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago