Uncategorized

सराहाँ से परवाणू के लिए चलने वाली बस सेवा को परिवहन विभाग द्वारा घाटा बताकर बंद कर दिया गया

सराहाँ (अशोक चौहान, संवाददाता),

सराहाँ से परवाणू के लिए प्रतिदिन सुबह साढ़े छह बजे चलने वाली बस सेवा को परिवहन विभाग द्वारा घाटा बताकर बंद कर दिया गया है। विभाग का यह निर्णय पूरी तरह जनविरोधी और असंवेदनशील है।कांग्रेस की संवेदनहीन सरकार समस्या का निदान करने की बजाय व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर बंदी पर तुली है ।अगर कोई सड़क खराब है तो उसको ठीक नहीं किया जाता बल्कि उस पर चलने वाली बस सर्विस को ही बंद कर दिया जाता है। डूंगा घाट किला सड़क बरसात के कारण बंद होने के महीना बाद लगाए गए डंगे के ढहने के कारण यह बस सेवा भी बंद है। सराहा से कुईना रूट पर दिन को चलने वाली प्राइवेट बस भी सप्ताह में दो दिन से ज्यादा नहीं चलती लेकिन कोई भी अधिकारी जनता की बात नही सुन रहा है। पच्छाद स्थित सराहा बस स्टैंड से संचालित होने वाली विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसें भी बंद कर दी गई है।
यह बस सेवाएं क्षेत्र की जनता, विद्यार्थियों, कर्मचारियों तथा व्यापारिक वर्ग के लिए जीवनरेखा के समान थी। तथा हमेशा यात्रियों से भरी रहती थी और इनके संचालन से विभाग को किसी प्रकार का वास्तविक घाटा नहीं हो रहा था।अगर है भी तो सरकार का PWD विभाग की कुंभकर्णि नींद की वजह से हो रहा है। लगभग दो माह से बन्द सड़कों को खोलने की कोई योजना नही बना पाया न ही इसे वाहन योग्य खोल पाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग द्वारा “सड़क बंद रहने” का जो तर्क दिया जा रहा है, वह भ्रामक और तथ्यहीन है, क्योंकि मार्ग पर सामान्य रूप से यातायात चलाने की जिम्मेदारी भी सरकार की है।

भारतीय जनता पार्टी सराहाँ मंडल इकाई परिवहन विभाग के इस एक तरफा निर्णय की कड़ी निंदा करती है और परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक, निदेशक एवं परिवहन मंत्री, हिमाचल प्रदेश सरकार से यह दृढ़ मांग करती है कि बस सेवा को शीघ्र पुनः बहाल किया जाए।

यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय जनता पार्टी मंडल इकाई सराहाँ इन मुद्दों पर जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी परिवहन विभाग एवं राज्य सरकार की होगी।—

Himachal Darpan

Recent Posts

युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 60 पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यूू

(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…

8 hours ago

ढांक से गिरकर घर के मुखिया की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…

9 hours ago

नाहन में यातायात और पार्किंग व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश जारी

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 12 नवम्बर। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा…

1 day ago

जीवन प्रमाण पत्र बनाने का झांसा देकर साइबर ठगी, 62 वर्षीय बुजुर्ग के खाते से 17.43 लाख रुपये उड़ाए

(ब्यूरो रिपोर्ट ) सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठग…

1 day ago

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

3 days ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

3 days ago