Uncategorized

अंजुमन इस्लामिया की फंडिंग पर जांच की मांग को लेकर इंतज़ामिया कमेटी ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

मस्जिद इंतज़ामिया कमेटी, मोहल्ला हरिपुर नाहन के सदस्यों ने आज जिला उपायुक्त सिरमौर से मुलाकात कर “अंजुमन इस्लामिया नाहन” की वित्तीय गतिविधियों और कार्यप्रणाली की सरकारी जांच करवाने की मांग की। कमेटी के प्रधान शाकिर खान ने डीसी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि अंजुमन इस्लामिया, जो धार्मिक और सामाजिक उद्देश्यों के लिए गठित की गई थी, वर्तमान में अपने नियमों और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि संस्था द्वारा प्राप्त दान राशि, जकात और फित्रा का उपयोग पारदर्शिता के साथ नहीं किया जा रहा है और इन निधियों का व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए दुरुपयोग किया जा रहा है।ज्ञापन में कहा गया कि संस्था के कुछ पदाधिकारी मस्जिदों के प्रशासनिक कार्यों में अनधिकृत हस्तक्षेप कर रहे हैं, जबकि अंजुमन इस्लामिया के संविधान में ऐसा कोई अधिकार नहीं है। शाकिर खान ने यह भी बताया कि संस्था ने बिना औपचारिक प्रक्रिया पूरी किए बैंक से सात लाख रुपये का ऋण लिया है, जिससे संस्था की वित्तीय पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था की आय पर्याप्त होने के बावजूद ऋण लेने की आवश्यकता नहीं थी।कमेटी ने डीसी से मांग की कि संस्था के सभी वित्तीय लेनदेन, बैंक खातों, दान राशि और ऋणों की विस्तृत सरकारी ऑडिट करवाई जाए और यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। पत्र की प्रति मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी सीआईडी शिमला को भी भेजी गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

20 minutes ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago