मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),
मनाली में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014, 27 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की बैठक में ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाने का प्रस्ताव रखा था। इसमें किसी एक दिन को योग दिवस के रूप में मनाने की मांग की गई थी। योग के महत्व को समझते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पीएम मोदी के इस प्रस्ताव को पास कर दिया था।इसके बाद हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया गया। वहीं साल 2015 में 21 जून को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि इस बार 9वां योग दिवस वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर मनाया जा रहा है, जिसमें पूरी दुनिया को एक परिवार मानते हुए सर्व मंगल की कामना की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग बहुत ही जरूरी है। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लिया।
शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…
लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…
ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…