मुख्य समाचार

मनाली : डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली में ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ को एक उत्साह तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय ने अलग-अलग दिनों में सभी छात्रों के लिए चार अलग-अलग समूहों में ‘योग सत्रों का आयोजन किया। 19 जून को कक्षा तीसरी से पांचवी वर्ग के छात्र योग सत्र में शामिल हुए और 20 जून को छठी से आठवीं कक्षा के सभी छात्र शामिल हुए, योग क्लब ‘के छात्रों ने योग प्रभारी के साथ-साथ पहले विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया। उनके साथ साथ सभी छात्रों ने विभिन्न प्रकार आसन किए। 21 जून को कक्षा नवी से बारहवी के छात्रों ने पेशेवर ‘योग शिक्षक (योग गुरु), रजत ठाकुर और उनकी टीम की सौम्य उपस्थिति में इस खास दिन को मनाया। उन्होंने कई आसनों के साथ इस खास दिवस को रोशन किया तथा कई प्रकार के आसन किस प्रकार किये जाते है इसके बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने बड़े पैमाने पर इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे योग सभी को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता  है। प्रधानाचार्य आर एस  राणा ने योग दिवस की पूर्व संध्या पर छात्रों को हार्दिक बधाई व्यक्त की, एक अद्भुत ‘योग सत्र’ का प्रदर्शन करने के लिए श्री रजत और उनकी टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने घोषणा की कि आज से प्रतिदिन सुबह छात्रों के लिए  ‘योग सत्र’ होगा। उन्होंने आगे सभी से अपील की कि वे योग को एक दिनचर्या बनाएं ताकि आने वाले वर्षों में हमारा देश शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नागरिकों के साथ एक स्वस्थ देश बन जाए।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

15 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

15 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

15 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

15 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

18 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

23 hours ago