रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),
नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परिजना द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। “वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर “वन वर्ल्ड वन हेल्थ” थीम पर आधारित रहे इस योग दिवस की शुरुआत एसजेवीएन गीत के साथ योग शिविर की शुरुआत कर की गई। जिसमें परियोजना प्रमुख/कार्यकारी निदेशक रवि चन्द्र नेगी, कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) पी.एस.नेगी व एनजेएचपीएस के सभी विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। परियोजना प्रमुख ने योग के महत्वों को दर्शाते हुए सभी से आग्रह किया कि सभी अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और निरोगी बनकर अपने परिवार, समाज और देश के विकास में भागीदारी बने। आयुष विभाग की टीम से डॉक्टर लीना शर्मा एवं डॉक्टर उपासना तनवर द्वारा विभिन्न योग क्रियाओं को कार्यदक्षता के साथ समझाया गया व हर क्रिया के लाभ से भी अवगत करवाया गया। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2023 के अवसर पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए गुड हैल्थ एंड वेल बिंग थीम पर आधारित “नारा लेखन” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही अधिकारी एवं कर्मचारियों के पारिवारिक सदस्यों के लिए “माई लाइफ माई योगा” के लिए वीडियो क्लिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…
लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…
ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…