मुख्य समाचार

निरमंड : रा०व०मा०वि० खरगा में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगा के प्रधानाचार्य नरोत्तम राम ने सर्वप्रथम योग के बारे में सभी विद्यार्थियों को जागरूक किया। विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक अजीत डोगरा ने बताया कि  इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकों व छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यालय के डीपीई संतोष सोनू चौहान ने विद्यार्थियों को कई प्रकार के आसन सिखाएं, जिसमें शीर्षासन, मयूरासन, ताड़ासन, मर्कटासन, नौकासन आदि प्रमुख रहे, इसके साथ प्राणायाम भी करवाया गया। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में सभी को प्रतिदिन योग करने के लिए  प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्याम स्वरूप, सुदर्शन शर्मा, अज्ञादत्त, बलवंत सिंह, हरीश चंद्र शर्मा, अधीक्षक रामलाल ठाकुर, गधीरी लाल ठाकुर, हिमेश अजय, मनोज चौहान, ओम प्रकाश, हरपाल ठाकुर, विपिन कुमार, सुनंदा नेगी, बृजमोहन एवं दयानंद आदि उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

9 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

10 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

10 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

10 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

10 hours ago

भरवाईं स्कूल में नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित तथा शिक्षा -संवाद का हुआ आयोजन ।।

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…

10 hours ago