मुख्य समाचार

सिरमौर : मौनसून के दृष्टिगत सभी जरूरी सेवाओं को क्रियाशील रखें विभाग-सुमित खिमटा

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने जिला की सभी सड़कों, पेयजल योजनाओं, स्वास्थ्य संस्थानों, विद्युत आपूर्ति, परिवहन आदि जरूरी जन सेवाओं को आगामी मौनसून के दृष्टिगत क्रियाशील और दुरूस्त बनाये रखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को मौनसून के दृष्टिगत संभावित आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने रहना चाहिए ताकि घटना के उपरांत समय पर राहत एवं पुनर्वास का कार्य किया जा सके। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) सुमित खिमटा आज नाहन में डीडीएमए सिरमौर की आगामी मौनसून की तैयारियों के लिए आयोजित विभिन्न विभागों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्लान को अपडेट किया जा रहा है और सभी विभाग अपने अपने विभाग के आपदा प्रबंधन प्लान को भी तैयार करें। उन्होंने कहा कि इससे आपदा के समय किये जाने वाले राहत और पुनर्वास कार्य में बहुत लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रतिदिन डैमेज रिपोर्ट भेजने के लिए सम्बन्धित एसडीएम व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जिला में स्थापित जितने भी वाटर डैम हैं उनमें पानी छोड़ने से पहले अर्ली वार्निंग सिस्टम के तहत सायरन के साथ-साथ वायस मैसेज भी देना डैम प्रबन्धन सुनिश्चित बनायें क्योंकि सेंट्रल वाटर कमीशन के दिशा निर्देश में भी सायरन के साथ वायस मैसेज देना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि केवल सायरन बजाने से ही खतरे की सही सूचना नहीं दी जा सकती है बल्कि इसके लिए डैम प्रबन्धन को चाहिए कि वायस मैसेज प्रणाली को भी अपनाया जाये। सुमित खिमटा ने स्वास्थ्य विभाग को बरसात के दिनों में होने वाले जल जनित रोंगों की रोकथाम के लिये कड़े कदम उठाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभाग को जहां कलोरीनेशन का कार्य करना चाहिए वहीं समुचित मात्रा में आवश्यक दवायें भी लोगों तक पहुंचानी चाहिए। उन्होंने जल शक्ति विभाग को भी पेयजल भंडारण टैंकों की साफ सफाई के निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को संभावित आपदा के दृष्टिगत जीवन रक्षक दवाइयों का समुचित स्टॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर अस्पतालों तक मुहैया करवाने के लिए कहा। उन्होंने बरसात के दिनों में सर्पदंश की घटनाओं की संख्या में इजाफा होने के दृष्टिगत एंटि-स्नेक वेनम भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक उपलब्ध करवाने के लिए कहा। सुमित खिमटा ने जिला के शहरी और अर्ध शहरी क्षेत्रों में गलियों और नालियों की उचित साफ-सफाई के कार्य को मौनसून प्रारम्भ होने से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय पर सफाई होने से मौनसून के समय नालियों के चौक होने के कारण शहर के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घुसने वाले पानी से लोगों को निजात मिलेगी। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर सभी परम्परागत पेयजल स्रोतों की समय पर साफ सफाई सुनिश्चित बनाने के लिए कहा ताकि आपदा अथवा भारी बरसात के कारण पेयजल योजना में दिक्कत आने पर इन जल स्रोतों का पानी इस्तेमाल किया जा सके। इसके लिए उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की है। जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान ने इस अवसर पर जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक का संचालन किया और विस्तार से विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोम दत्त, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजीव महाजन, उप निदेशक उच्च शिक्षा कर्म चंद, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विजय सिंह हमलाल, उप निदेशक कृषि राजेन्द्र ठाकुर, उप निदेशक उद्यान डा. सतीश शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण वी.के. अग्रवाल, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद संजय तोमर, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रभारी राजन कुमार, अरविंद व अन्य विभागों के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

2 hours ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

2 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

2 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

2 days ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

3 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

3 days ago