मुख्य समाचार

चंबा : पुरानी पेंशन का इंतजार हुआ खत्म, सरकार ने जारी की एसओपी : सुनील जरियाल

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ)

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने वैसे तो पुरानी पेंशन की मंजूरी सैद्धांतिक रूप से अपने पहली ही कैबिनेट में दे दी थी, परंतु फिर भी उसे कैसे लागू किया जाएगा इस सारी कार्य प्रणाली पर अभी तक संशय बना हुआ था परंतु सरकार द्वारा जारी एसओपी अधिसूचना के तहत सारी स्थिति स्पष्ट हो गई है। यह उद् गार एनपीएस कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष सुनील जरियाल ने जारी एक बयान में कहें। एनपीएस कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष जरियाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने सैद्धांतिक रूप से एवं विभागीय तौर पर वही पुरानी पेंशन लागू की है जो पुरानी पेंशन 2003 से पहले नियुक्त कर्मचारियों को मिलती थी अर्थात 1972 के पेंशन नियमों को यथावत लागू किया गया है। वहीं इस अधिसूचना पर हर्ष व्यक्त करते हुए नई पेंशन योजना कर्मचारी संगठनों  ने प्रदेश सरकार के  समस्त मंत्रिमंडल, विधायकों और प्रत्याशियों का धन्यवाद किया है। जरियाल ने बताया कि 60 दिनों में कर्मचारियों को ऑप्शन देनी होगी कि वो एनपीएस में रहना चाहते हैं या ओपीएस में एसओपी  जारी हो गयी है। जिससे अब  जल्द ही राज्य और जिला स्तर ,  खंड स्तर पर बैठकें बुलाई जायेंगी और अगली रणनीति बनाई जायेगी। जरियाल ने बताया कि उनको अपनी टीम पर पूरा विश्वास था, ईश्वर का साथ भी मिलता रहा। सभी के आशीर्वाद से जिस जंग को आज हमने मिलकर जीता है उसे एक समय में असंभव कहा जाता था। उन्होंने कहा कि आज उन सभी को करारा जवाब मिला है जो कहते थे ये संभव नहीं है, इस मसले में या राज्य सरकार कुछ नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि वो लोग कर्मचारियों को गुमराह करते थे आज सब कुछ कर्मचारियों के सामने है जीत हमेशा सच्चाई की होती है बस दृढ़ता से आगे बढ़ते रहना चाहिए। इस जीत का सेहरा कर्मचारियों को जाता है। उन्होंने  बताया  कि कर्मचारी इतिहास में इस से बड़ा आंदोलन शायद ही पहले हुआ हो उन्हें इस आंदोलन में शामिल होने का मौका मिला ये अपने आप में एक खूबसूरत पहलू है। इस जंग मे सहयोगी रहे मीडिया के साथियों, भिन्न-भिन्न कर्मचारी संगठनों के साथियों, कॉंग्रेस पार्टी के नेतृत्व, सभी एनपीएस कर्मचारियों का जिला एनपीएस कर्मचारी महासंघ ने धन्यवाद किया है |

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

6 hours ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

9 hours ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

11 hours ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

3 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

3 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

4 days ago