शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
लगातार नशे बेचने और करने वालों के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी है | ऊपरी इलाकों में युवा वर्ग नशे की चपेट में आ रहा है | आए दिन यह मामले देखने और सुनने को सामने आते है | वहीं डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस स्टेशन देहहा में एक 86 ग्राम चरस/भांग का मामला दर्ज किया गया, जिसमें बीती रात 9:30 बजे जब एसएचओ स्टाफ सहित बालघर में ट्रैफिक चेकिंग के लिए मौजूद थे तो एक कार नं. एचपी09ए-6051 ऑल्टो सैंज की तरफ से आई और पुलिस ने हाथ का इशारा देकर उस कार को तलाशी के लिए रोका। इस कार में चार व्यक्ति स्वार थे | कार की चेकिंग करने पर उपरोक्त कार के डैशबोर्ड के अंदर से 86 ग्राम चरस/भांग बरामद किया गया | वहीं जानकारी देते हुऐ डीएसपी ठियोग ने कहा कि लगातार पुलिस प्रशासन नशे के जाल को तोड़ने में कामयाब हो रही है | उन्होंने बताया कि आरोपी युवकों की पहचान काकू मेहता पुत्र साध राम वीपीओ घोंड तहसी ठियोग जिला शिमला उम्र 26 साल, हीरा नंद पुत्र किरपा राम गांव नमना पोस्टल घोंड तहसील ठियोग जिला शिमला और उम्र-47 वर्ष, प्रताप पुत्र धानी राम निवासी ग्राम धंगवी डाकघर कोकुनाला तहसील कोटखाई जिला शिमला और उम्र-50 वर्ष और पंकज मेहता पुत्र सुभाष मेहता निवासी वीपीओ घोंड तहसील ठियोग जिला शिमला उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है | आरोपियों के खिलाफ थाना देहा में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है |
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…