Categories: Uncategorized

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट।

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से अधिक वसूली के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आबकारी विभाग की कार्रवाई के बावजूद मनमाने दाम वसूलने के मामलों पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है। अब रानीताल स्थित शराब ठेके पर MRP से अधिक कीमत पर बीयर बेचने के मामले में उपभोक्ता फोरम ने कड़ा फैसला सुनाया है।मामला योल कैंट, धर्मशाला निवासी अंशुल से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार 27 अप्रैल 2026 को अंशुल ने रानीताल स्थित शराब ठेके से बीयर की एक बोतल खरीदी। बोतल पर 155 रुपये MRP अंकित थी, लेकिन सेल्समैन ने इसके बदले 230 रुपये वसूल किए। यानी ग्राहक से एक बोतल पर 75 रुपये अधिक लिए गए।रसीद मांगने पर भी नहीं दीअंशुल ने जब MRP से अधिक पैसे लेने पर आपत्ति जताई और खरीद की रसीद मांगी, तो शिकायत के मुताबिक सेल्समैन ने रसीद देने से इनकार कर दिया। अधिक कीमत वसूलने का कारण पूछने पर सेल्समैन ने कथित तौर पर कहा कि वह दुकान संचालक के निर्देश पर ही अधिक राशि ले रहा है।इसके बाद उपभोक्ता ने मामले को उपभोक्ता फोरम के समक्ष उठाया।75 रुपये वापस करने के साथ 12,500 रुपये अतिरिक्तमामले की सुनवाई के बाद उपभोक्ता फोरम ने शराब विक्रेता और दुकान संचालक को संयुक्त रूप से 75 रुपये की अतिरिक्त वसूली वापस करने का आदेश दिया। इसके साथ ही शिकायतकर्ता को हुई परेशानी के लिए 5,000 रुपये मुआवजा और 7,500 रुपये मुकदमा खर्च देने के निर्देश दिए गए हैं।फोरम ने अतिरिक्त वसूली गई 75 रुपये की राशि पर शिकायत दर्ज होने की तारीख से भुगतान तक 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने का भी आदेश दिया है।यह फैसला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष हेमांशु मिश्रा, सदस्य आरती सूद और नारायण ठाकुर की खंडपीठ ने सुनाया।कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रही मनमानीकांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूलने के आरोपों के बीच यह फैसला अहम माना जा रहा है। पिछले दिनों आबकारी विभाग ने भी नियमों की अनदेखी करने वाले कई शराब ठेकों पर कार्रवाई की थी और कुछ ठेकों को एक-दो दिन के लिए सील तक किया गया था।रानीताल का यह मामला यह संदेश देता है कि MRP से अधिक राशि वसूलने पर उपभोक्ता शिकायत कर सकता है और मामला उपभोक्ता फोरम तक भी पहुंच सकता है। अब देखना होगा कि इस फैसले के बाद जिले में शराब ठेकों पर कीमतों की निगरानी कितनी सख्त होती है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

4 hours ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

3 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

3 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

3 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

4 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

4 days ago