चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),
अंबेडकर मिशन सोसाइटी, श्री गुरु रविदास सभा व अंबेडकर सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ चंबा के सयुंक्त तत्वावधान में तथागत महात्मा बुद्ध की जयंती के उपलक्ष्य पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भूरी सिंह संग्रहालय स्थित महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पार्पण किये व अपनी श्रधांजलि अर्पित की। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए अंबेडकर मिशन सोसाइटी के अध्यक्ष शिवकरण चंद्रा ने बताया कि भगवान बुद्ध ने अपने तप, ज्ञान तथा दर्शन से संपूर्ण विश्व को अहिंसा, भाईचारा ,शांति एवं मानवता का संदेश दिया। भगवान बुद्ध का त्यागमय जीवन उनके उत्कृष्ट विचार एवं मानवता पूर्ण शिक्षा हम सभी को अनंत काल तक प्रेरित करती रहेगी। वर्तमान कोरोना काल में मानव कल्याण के उनके महान विचार हमें निरंतर जनसेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। वहीं तथागत बुद्ध के दिखाए गए अहिँसा, प्रेम, करुणा के मार्ग से विश्व शांति एवम राष्ट्र निर्माण की मूल प्रेरणा मिलती है उन्होंने ने सभी से आह्वान किया कि महात्मा बुद्ध के सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात कर सामाजिक समरसता में अहम योगदान दें। इस अवसर पर अंबेडकर मिशन सोसाइटी के अध्यक्ष शिवकरण चंद्रा, महासचिव योगेश्वर अहीर, श्री गुरु रविदास सभा के प्रधान जितेंद्र सूर्या, अंबेडकर सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ चंबा पदाधिकारियों में सूदन चंद्रा, समशेर भट्ट, शिवचरण चंद्रा, भूपेंद्र सूर्या, भीम वर्धन, नरेश राणा अरुण डालिया, विशाल सोनू उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…