मुख्य समाचार

कुल्लू : कुल्लू में लाहुल के बुजूर्गों के लिए डिजिटल सेफ्टी ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन

कुल्लू (पूजा ठाकुर/संवाददाता),

हेल्पएज इंडिया ने जिला कुल्लू में पेंशर्नज वेल्फेयर एसोसिएशन लाहुल-स्पीति के साथ मिलकर डिजिटल सेफ्टी ट्रेनिंग का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी समीर कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कसर्यक्रम की जानकारी देते हुए हेल्पएज इंडिया के राज्य समन्वय अजय कुमार ने बताया कि हेल्पएज इंडिया प्रदेश के हर जिलों में जाकर बरिष्ठ नागरिक संगठनों तथा अन्य वुजूर्गों के समूहों को स्मार्ट फोन का  सही इस्तेमाल करना सीख रहा है और जागरूक किया जा रहा है। इस विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को कुल्लू में लाहुल के वुजूर्गों के साथ मिलकर  यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वुजूर्गों को ऑनलाइन अपराधों से कैसे बचा जाए इसके बारे जागरूक किया गया और इसके अलावा साइबर क्राइम हेल्पलाइन के बारे भी वुजूर्गों को कार्यशाला में जानकारी दी गई। वहीं जिला कल्याण अधिकारी समीर कुमार ने ऐसे कार्यक्रमों की सराहना की। पेंशन कल्याण संघ के राज्य उपाध्यक्ष सेस राम ने कहा कि हेल्प एज के इस तरह के कार्यक्रम से काफी कुछ सीखने को मिला। इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित होने चाहिए। कार्यशाला में 60 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

ब्यास की बाढ़ से सुरक्षा के लिए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया ₹5 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

आशा डोगरा कुल्लू मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…

3 hours ago

ब्यास की बाढ़ से सुरक्षा के लिए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया ₹5 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

आशा डोगरा कुल्लू। मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…

3 hours ago

राफ्टिंग केंद्र पिरड़ी में प्रशिक्षुओं का स्किल टेस्ट, स्विमिंग-कयाकिंग व रेस्क्यू का कराया अभ्यास

कुल्लू (आशा डोगरा ), अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में…

3 hours ago

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुल्लू (आशा डोगरा ), राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन उत्साह और…

3 hours ago

सेऊबाग में शुरू हुआ ऐतिहासिक जबाड़ी मेला, पुराने परंपरा निभाने वाले सदस्य होंगे सम्मानित

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू। देवभूमि कुल्लू के सेऊबाग में माता दशमी वारदा और ब्रिंडु महाराज…

3 hours ago

नाहन में फैमिली कोर्ट के बाहर मारपीट, युवक पर गाली-गलौच और धमकी देने का आरोप

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), पुलिस थाना में मारपीट और जान से मारने की…

4 hours ago