मुख्य समाचार

सिरमौर : पंचायत उपचुनाव के लिए अति संवेदनशील मतदान केन्द्र घोषित – उपायुक्त  

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर आर.के.गौतम ने सिरमौर जिला में पंचायती राज संस्थानों में 2 मई 2023 को होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत विकास खंड तिलोरधार, पांवटा सहिब, राजगढ़ और विकास खंड संगड़ाह में संवेदनशील, अति संवेदनशील और सामान्य मतदान केन्द्रों की अधिसूचना जारी की है। आर. के. गौतम द्वारा जारी उप-चुनाव सम्बन्धी आदेशो के अनुसार विकासखंड तिरलोधार के ग्राम पंचायत पोका में रा.प्रा.पा. कोटगा कमरा न. एक, रा. प्रा. पाठशाला कोटगा कमरा न. 2, रा. प्रा. पा. कुनेर धमौन कमरा न. एक, रा. प्रा. पा. कुनेर धमौन कमरा न. 2 को संवेदनशील घोषित किया गया है। इसी प्रकार रा. प्रा. पा. पोका कमरा न. एक को अति संवेदनशील तथा रा. प्रा. पा. पोका कमरा न. 2 तथा रा. प्रा. पा. जाजली कमरा न. एक को संवेदनशील घोषित किया है। पांवटा साहिब खंड के ब्रदीपुर पंचायत में आगंनवाड़ी केन्द्र बद्रीपुर-3 गुज्जर कॉलोनी, रा. प्रा. पा. बद्रीपुर कमरा न. एक, रा. प्रा. पा. बद्रीपुर कमरा न. 2, हाल पंचायत भवन बद्रीपुर, रा. व मा.पा. तारूवाला, राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब कमरा न. 101, रा. व.मा.पा. कमरा न. 02 रा.व.मा.पा. पा. कमरा न. 4, रा.व.मा.पा. कमरा न. 5 को सामान्य मतदान केन्द्र घोषित किया गया है। इसी प्रकार संगड़ाह खंड के तहत रा.प्रा.पा. गतलोग कमरा न. एक को सामान्य मतदान केन्द्र घोषित किया गया है। इन पंचायतों में रिक्त पदों पर 2 मई 2023 को प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक मतदान होगा।

वहीं आर.के. गौतम ने उपचुनाव के दृष्टिगत सम्बन्धित पंचायतों में मतदान प्रक्रिया के दौरान शराब आदि के विक्रय पर प्रतिबन्ध लगाया है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार पोका, बद्रीपुर तथा ग्राम पंचायत भाटन भुजौंड में कोई भी स्पिरिटयुक्त, किण्वित या मादक शराब या इस प्रकृति के अन्य पदार्थ, मतदान क्षेत्र के भीतर उस मतदान क्षेत्र में किसी चुनाव में मतदान समाप्ति के लिए नियत घंटे के साथ समाप्त होने वाली 48 घंटे की अवधि के दौरान मतगणना संपन्न होने तक किसी होटल, खानपान घर, पाकशाला, दुकान या किसी अन्य सार्वजनिक या प्राईवेट स्थान पर बेचने, देने या वितरित न करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही उपायुक्त ने सिरमौर जिला में विभिन्न पंचायतों में मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार के आग्नेय शस्त्र अथवा घातक हथियार लेकर चलने पर प्रतिबन्ध लगाया है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आग्ने शस्त्र अथवा घातक हथियार लेकर चलने पर लगाए गए प्रतिबंध पोका, बद्रीपुर तथा ग्राम पंचायत भाटन भुजौंड पंचायतों की सीमाओं के भीतर लागू रहेंगे। यह आदेश कानून व्यवस्था बनाये रखने वाले सुरक्षा बलों पर लागू नहीं होगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

3 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

21 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago