मुख्य समाचार

मंडी : सुंदरनगर में बेसहारा बैलों और आवारा कुत्तों के आतंक से जनता परेशान

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

सुंदरनगर उपमंडल के बीएसएल चांगर कॉलोनी में बेसहारा बैलों और कुत्तों के आतंक से क्षेत्र की जनता काफी परेशान है। इस समस्या के संदर्भ में क्षेत्र का एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम कार्यालय में अधीक्षक मुनेंद्र पाल से मिला और ज्ञापन पत्र सौंप कर इस दिशा में कार्यवाही अमल में लाने की मांग उठाई है। क्षेत्र की प्रभावित जनता में हेमराज, दीपक, पल्लवी, रूमा, इंदिरा, कांता, तारा देवी, शीतला सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने उपमंडल प्रशासन और नगर परिषद को दो टूक शब्दों में चेताया है कि अगर शीघ्र ही क्षेत्र से बेसहारा बैलों और कुत्तों के आतंक से निजात नहीं दिलाई तो क्षेत्र के लोगो को मजबूरन सड़कों पर उतरकर आंदोलन का रूख अख्तियार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा की गत दिन भी बेसहारा बैल ने एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मारकर लहूलुहान कर दिया है। जोकि जिंदगी और मौत की जंग सिविल अस्पताल सुंदरनगर में लड़ रही है। इतना ही नहीं इससे पहले भी कुत्तों के आतंक से एक बच्चा भी चपेट में आ चुका है।

Himachal Darpan

Recent Posts

ब्यास की बाढ़ से सुरक्षा के लिए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया ₹5 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

आशा डोगरा कुल्लू मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…

4 hours ago

ब्यास की बाढ़ से सुरक्षा के लिए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया ₹5 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

आशा डोगरा कुल्लू। मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…

4 hours ago

राफ्टिंग केंद्र पिरड़ी में प्रशिक्षुओं का स्किल टेस्ट, स्विमिंग-कयाकिंग व रेस्क्यू का कराया अभ्यास

कुल्लू (आशा डोगरा ), अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में…

4 hours ago

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुल्लू (आशा डोगरा ), राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन उत्साह और…

4 hours ago

सेऊबाग में शुरू हुआ ऐतिहासिक जबाड़ी मेला, पुराने परंपरा निभाने वाले सदस्य होंगे सम्मानित

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू। देवभूमि कुल्लू के सेऊबाग में माता दशमी वारदा और ब्रिंडु महाराज…

5 hours ago

नाहन में फैमिली कोर्ट के बाहर मारपीट, युवक पर गाली-गलौच और धमकी देने का आरोप

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), पुलिस थाना में मारपीट और जान से मारने की…

6 hours ago