कुल्लू (पूजा ठाकुर/संवाददाता),
हेल्पएज इंडिया ने जिला कुल्लू में पेंशर्नज वेल्फेयर एसोसिएशन लाहुल-स्पीति के साथ मिलकर डिजिटल सेफ्टी ट्रेनिंग का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी समीर कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कसर्यक्रम की जानकारी देते हुए हेल्पएज इंडिया के राज्य समन्वय अजय कुमार ने बताया कि हेल्पएज इंडिया प्रदेश के हर जिलों में जाकर बरिष्ठ नागरिक संगठनों तथा अन्य वुजूर्गों के समूहों को स्मार्ट फोन का सही इस्तेमाल करना सीख रहा है और जागरूक किया जा रहा है। इस विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को कुल्लू में लाहुल के वुजूर्गों के साथ मिलकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वुजूर्गों को ऑनलाइन अपराधों से कैसे बचा जाए इसके बारे जागरूक किया गया और इसके अलावा साइबर क्राइम हेल्पलाइन के बारे भी वुजूर्गों को कार्यशाला में जानकारी दी गई। वहीं जिला कल्याण अधिकारी समीर कुमार ने ऐसे कार्यक्रमों की सराहना की। पेंशन कल्याण संघ के राज्य उपाध्यक्ष सेस राम ने कहा कि हेल्प एज के इस तरह के कार्यक्रम से काफी कुछ सीखने को मिला। इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित होने चाहिए। कार्यशाला में 60 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…