मुख्य समाचार

राजगढ़ : खरौंट की बेटी काजल दुबई की नामी कंपनी में देगी सेवाएं

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),  

इरादे मजबूत हो तो मुसीबतें भी राह से स्वतः ही किनारा कर जाती है। यह कहावत राजगढ़ ब्लॉक के रासूमांदर सीमा पर स्थित दूरदराज गांव खरौंट की काजल चैहान पर सही चरितार्थ होती है जिसने मेहनत के दम पर बहुत ऊंचा मुकाम हासिल किया है। बता दें एक साधारण कृषक परिवार की बेटी काजल चैहान को दुबई की एक नामचीन मल्टीनेशनल कंपनी ट्रांसगार्ड में सेवा करने का मौका मिला है । काजल चौहान के माता-पिता के घर बधाईयों देने वालों का तांता लग रहा है। गौर रहे कि काजल चौहान का जन्म खरौंट गांव में वर्ष 1997 में कल्याण सिंह के घर हुआ। काजल चैहान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ही गांव के प्राथमिक स्कूल नागन तथा 12वीं की पढ़ाई विज्ञान विषय के साथ कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्ट मोर शिमला से उतीर्ण की। तदोपंरात चंडीगढ़ विश्वविद्यालय खरड़ (पंजाब )से स्नातक करने के बाद काजल चैहान ने दो साल तक सोलन में एक फार्मा कंपनी में अपनी सेवाएं दी |  तत्पश्चात काजल ने अपनी उड़ान को नए पंख देते हुए हाल ही में काजल चौहान का दुबई की एक मशहूर कंपनी में चयन हुआ है जिससे समूचे क्षेत्र में प्रसन्नता का महौल है। बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की काजल चौहान को जीवन में कुछ नया करने का शौक था। पिता कल्याण सिंह चैहान व माता रीता देवी की तीन संतानों में दूसरे नंबर की काजल मेहनतकश और कुछ कर गुजरने वाले बच्चों के लिए एक मिसाल है। अपनी पुत्री की कामयाबी पर पिता कल्याण सिंह चौहान के अलावा समस्त क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। काजल की बड़ी बहन अंबिका चैहान भी एक नामी-गिरामी राष्ट्रीय कंपनी में इंजीनियरिंग के पद पर कार्यरत हैं | छोटा भाई शुभम स्नातक की पढ़ाई करने के बाद अपने पिता के साथ बागवानी के काम मे हाथ बंटा रहा है। काजल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों दिया है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, हरियाणा से LSD से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), शिमला जिले के धरेच से संबंधित ठियोग महाविद्यालय में सहायक…

4 hours ago

इस्तीफा देने वाले कर्मचारी के परिवार को नहीं मिलेगा फैमिली पेंशन का अधिकार: हाईकोर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट। High Court of Himachal Pradesh ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है…

9 hours ago

हिमाचल में हाईवे पर सफर महंगा: फास्टैग वार्षिक पास की नई दरें 1 अप्रैल से लागू।

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों को…

9 hours ago

हिमाचल में मौसम का यू-टर्न: 48 घंटे भारी, अंधड़-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट।

ब्यूरो रिपोर्ट । शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटे मौसम के लिहाज से काफी…

9 hours ago

ब्यास की बाढ़ से सुरक्षा के लिए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया ₹5 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

आशा डोगरा कुल्लू मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…

23 hours ago

ब्यास की बाढ़ से सुरक्षा के लिए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया ₹5 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

आशा डोगरा कुल्लू। मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…

24 hours ago