मुख्य समाचार

कांगड़ा : बैजनाथ का विकास ही मेरा धर्म : किशोरी लाल

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के पँतेहड़ में 12 लाख और कन्दराल में 12 लाख रुपए की लागत से निर्मित पटवार कार्यालय भवनों के उद्घाटन किये। पँतेहड़ और हरेड में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य और धर्म है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ में अच्छा प्रशासन एवं पारदर्शी व्यवस्था को सुनिश्चित बनाकर इस बात को सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी मिलकर अच्छा कार्य करें। किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उतराला से हरेड तक बड़ी पाइप लाइन के माध्यम से फ़िल्टर कर टैंक में डाला जायेगा। उन्होंने कहा कि  इस योजना से खड़ा नाल, पपरोला और बैजनाथ क्षेत्र की पेयजल समस्या अगले 20 वर्षों तक जड़ से समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बैजनाथ बस डिपो में भी नई बसे आने से ग्रामीण क्षेत्रों को भी परिवहन सुविधा से जोड़ा जायेगा। सीपीएस ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के हर वर्ग का ध्यान में रख बेमिसाल बजट प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दूध आधारित कारोबार विकसित करने के लिए 500 करोड़ रुपये की हिम गंगा योजना आरंभ की जा रही है। इस योजना के माध्यम से दूध खरीद, प्रोसेसिंग, मार्केटिंग की व्यवस्था में गुणवत्ता सुधार किया जाएगा। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं और प्रदेश सरकार यहां तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिये वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास भी उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बीड़ से बरोट बाया राजगुंधा सड़क निर्माण कार्यो को भी पूर्ण कर बस सुविधा से इन क्षेत्रों को जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि होली उतराला सड़क उनकी प्राथमिकता है और उनके पूर्व कार्यकाल में 13 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गए।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

4 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

14 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago