अपराध /दुर्घटना

भरमौर : सड़क मार्ग चंबा-भरमौर पर ढकोग के समीप बाईक दुर्घटनाग्रस्त

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

जन -जातीय क्षेत्र भरमौर के नैशनल हाइवे सड़क मार्ग चंबा-भरमौर पर आज ढकोग के समीप एक बाईक एच पी 39E 6065 के सुबह साड़े नौ बजे के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवको की रावी नदी के तट पर  गिरने से दर्दनाक मौत हुई, जिसमें विकास कुमार पुत्र लहरू राम गांव मरौथा उम्र 25 वर्ष उप -तहसील धरवाला जिला चंबा व सचिन पुत्र रोशन लाल गांव धगरोथा डाकघर चूडी उम्र 23 वर्ष जिला चंबा दोनों युवक वाईक पर स्वार थे और ओनलाइन डिलीवरी के कार्य के लिए धरवाला की तरफ जा रहे थे। भरमौर पुलिस द्वारा घटना की सूचना मिलते ही दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर व नागरिक हस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम करने के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है जिससे की क्षेत्र में शोक की लहर है। एसडीएम भरमौर अशीम सूद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भरमौर प्रशासन की तरफ से दोनों मृतकों के परिवारों को 25,25 हजार की सहायता राशि प्रदान कर दी गई है। डीएसपी चंबा अजय कपूर द्वारा खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि विभाग द्वारा 279/337/304ए आई पी सी के तहत मामला दर्ज कर घटना की जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

1 hour ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

2 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

5 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

5 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

5 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

6 hours ago