Categories: Uncategorized

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),

जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर थाना महिला शिमला में संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने बिना विलंब विशेष टीम का गठन कर तत्काल तलाश अभियान शुरू किया।
पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग के चलते 24 घंटे के भीतर बालिका को कालका क्षेत्र में काली माता मंदिर मुख्य मार्ग के समीप से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
जांच में सामने आया कि बालिका अपने परिजनों की डांट से नाराज़ होकर अपने एक परिचित के घर कालका चली गई थी।
पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई नियमानुसार जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

24 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

1 day ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 day ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago