मुख्य समाचार

मंडी : मुख्यमंत्री ने की देव समाज को एक करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा

मंडी (ब्यूरो रिपोर्ट),

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान से विश्व विख्यात अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।  इससे पहले, मुख्यमंत्री ने मुख्य देवता राज माधोराय के मंदिर में शीश नवाया तथा मंदिर से शुरू हुई पारंपरिक शोभा यात्रा जलेब में भाग लिया। पारंपरिक परिधानों से सजे हजारों श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं की पालकियों को पड्डल मैदान तक पहुंचाया। यह शोभा यात्रा पड्डल मैदान में संपन्न हुई। पारंपरिक शोभा यात्रा ‘शाही जलेब’ में जिले के लगभग सभी हिस्सों से आए 200 से अधिक देवी-देवताओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने पगड़ी समारोह में भी भाग लिया और श्री राज माधोराय मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि मंडी शिवरात्रि देव समाज का पर्व है और प्रदेश के इतिहास में पहली बार प्रदेश सरकार एक करोड़ रुपये से अधिक व्यय कर देव समाज को लाभान्वित कर रही है। राज्य की देव संस्कृति की अपनी अलग पहचान है और लोगों की देवी-देवताओं में अटूट आस्था है। उन्होंने मंडी शिवरात्रि में आने वाले देव समाज को एक करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने समिति की मांग को मानते हुए अलॉटेबल पूल से मंदिरों के इर्द-गिर्द आधा बीघा भूमि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि संस्कृति सदन के रखरखाव के लिए भी पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि यहां देव समाज से जुड़े अन्य कार्यक्रम बेहतर ढंग से आयोजित किए जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषणा पत्र में दी गई सभी 10 गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करेगी। प्रदेश सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने राजनीतिक उद्देश्य से 900 से अधिक सरकारी कार्यालय खोल दिए और अनावश्यक खर्च से राज्य पर आर्थिक बोझ डाला। पूर्व भाजपा सरकार ने बिना बजट के घोषणाएं की, लेकिन इसके बावजूद भाजपा को लोगों से सत्ता से बाहर कर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार की अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन इसमें अभी कुछ समय लगेगा और इसमें सभी से सहयोग की आवश्यकता है।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष और मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेला प्राचीन है | प्रतिभा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ही देव समाज की सुविधा के लिए मंडी और कुल्लू में देव सदनों का निर्माण किया। मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि मंडी शिवरात्रि पर्व में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। उन्होंने मंडी जेल को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के लिए 10 करोड़ रूपए का प्रावधान करने पर आभार व्यक्त किया। धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि वर्तमान सरकार समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रसासरत है। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं के आशीर्वाद से प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मंडी आने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और अंतर्राष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि मेला प्रदेश की पुरातन संस्कृति का हिस्सा है। इससे पूर्व, सर्व देवता सेवा समिति के अध्यक्ष शिव पाल शर्मा ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने प्रशासन में पारदर्शिता से संबंधित प्रदेश सरकार के विभिन्न प्रयासों की सराहना की।

संस्कृति सदन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्रमुग्ध कर देने वाली देव ध्वनि की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रेक्टर्स वेल्फेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष के लिए मुख्यमंत्री को 12.31 लाख रुपये का चैक भी भेंट किया। इस अवसर पर कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक चंद्रशेखर, अनिल शर्मा, भुवनेश्वर गौड़ और सुरेश कुमार, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, कांग्रेस पार्टी के नेता सोहन लाल ठाकुर, चंपा ठाकुर, पवन ठाकुर, चेत राम ठाकुर, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बारिश का कहर जारी, 24 घंटे में 5 की मौत; 49 सड़कें बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार कहर बरपा रहा है। बीते 24 घंटों के…

1 hour ago

गिरीपुल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 38.95 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़, 3 जुलाई। जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ की डिटेक्शन सेल…

1 hour ago

राजगढ़ में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, स्कूल के समीप किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई।…

20 hours ago

लाहौल की मयाड़ घाटी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से HRTC कंडक्टर की मौत

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल की मयाड़…

20 hours ago

कालाअम्ब के गत्ता उद्योग में भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में गुरुवार को उस समय…

21 hours ago

सड़क किनारे खेत में जा गिरा ट्रक, चालक व परिचालक सुरक्षित

चंबा ( ओपी शर्मा , संवाददाता ), जिला चम्बा के धरवाला–कुंडी तुर सड़क मार्ग पर…

22 hours ago