अपराध /दुर्घटना

रामपुर : भगावट में महिला से बरामद हुई चरस, मामला दर्ज

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

पुलिस उपमंडल रामपुर की सराहन चौकी के तहत चरस तस्करी के आरोप में एक महिला को दबोचा गया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुरुवार शाम उक्त महिला से 86 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी महिला की पहचान 37 वर्षीय बिमला देवी पत्नी इंद्र सिंह गांव बाड़ी (भगावट) डाकघर किन्नू तहसील रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बीती शाम सराहन चौकी का दल हेड कॉन्स्टेबल राकेश कुमार की अगुवाई में गश्त पर था। इस दौरान शाम करीब साढ़े पांच बजे भगावट के बाड़ी गांव में एक संदिग्ध महिला की शक के आधार पर तलाशी ली गई। तलाशी में महिला से 86 ग्राम चरस बरामद हुआ। पुलिस ने उक्त महिला को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दुसरे मामले में पुलिस उपमंडल रामपुर के तहत रतनपुर में एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ दबोचा गया है। एसडीपीओ चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गुरुवार शाम करीब सवा चार बजे पुलिस ने रतनपुर में एक व्यक्ति से आठ बोतलें देसी शराब ऊना नम्बर-1 की बरामद की है। आरोपी की पहचान 38 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र टिक्कम सिंह गांव जुली डाकघर लबाना तहसील रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एचपी एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

17 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

17 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

18 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

18 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

18 hours ago

भरवाईं स्कूल में नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित तथा शिक्षा -संवाद का हुआ आयोजन ।।

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…

18 hours ago