मुख्य समाचार

कुल्लू : कांग्रेस सरकार बनने के बाद मनाली में नया रिवाज शुरू – गोविंद सिंह ठाकुर

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के पश्चात मनाली विधानसभा क्षेत्र में एक नया रिवाज शुरू हुआ है जिन कार्यों की सारी औपचारिकताएं पूर्व की जय राम सरकार द्वारा की गई है उन कार्यों का भूमि पूजन स्थानीय विधायक कर रहे है यह बात पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि पतलीकूहल बस अड्डे के निर्माण के लिए पहले से ही पूर्व सरकार ने धन का प्रावधान किया था। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले यहां के स्थानीय विधायक द्वारा पतलीकुहल में बस अड्डे का भूमि पूजन किया परंतु सत्यता यह है कि वर्तमान सरकार और यहां के स्थानीय विधायक का इसमें कोई भी योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर 2017 को हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी और पहले बजट में ही इस बस अड्डे के लिए 50 लाख रुपये राशि का प्रावधान किया गया था। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार द्वारा ही इस बस अड्डे के निर्माण के लिए एफसीए का प्रावधान भी किया गया था। उन्होंने कहा कि वन व8बिभाग की भूमि पर बिना एफसीए से इस बस अड्डे का निर्माण होना असंभव था जिसके लिये पूर्व सरकार ने 15 जनवरी 2019 को एफसीए का केस अपलोड किया और 27 अगस्त 2020 को एफसीए की मंजूरी प्राप्त हुई।उन्होंने कहा कि 12 अप्रैल 2021 को सर्वोच्च न्यायालय से एफसीए की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद 27 मई 2022 को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 7 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से इसका भूमिपूजन किया गया था परंतु यहां के स्थानीय विधायक राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए पुनः इसका भूमि पूजन कर रहे हैं जो निंदनीय है।उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी सरकार का पहला बजट भी पेश नहीं हुआ है उससे पहले इस बस अड्डे के लिए कैसे बजट का प्रावधान हो सकता है।यह सरकार और स्थानीय विधायक जनता को गुमराह कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस सरकार नेअपने इन 3 माह के कार्यकाल में केवल जनता को परेशान किया है और विकास के नाम पर एक नया पत्थर तक नही लगा सके। उन्होंने कहा कि बस अड्डे का पूरा श्रेय पूर्व की जयराम सरकार को जाता है। उन्होंने कहा कि यहां के विधायक केवल राजनीतिक लाभ लाभ के बजाय क्षेत्र में नये विकास कार्यों को धरातल पर उतारें जो उचित रहेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक…

23 hours ago

जूनियो के समीप 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दंपति गंभीर रूप से घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक…

2 days ago

धर्मशाला में पेंशनरों का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू सरकार को अल्टीमेटम; मांगें नहीं मानीं तो होगा विधानसभा का घेराव!

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…

2 days ago

चार महीने पहले अग्निवीर बनने की मनाई थी खुशी, अब साहिल कुमार की मौत से परिवार में पसरा मातम

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…

2 days ago

संजौली में युवती का पीछा कर परेशान करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया पाबंद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…

2 days ago

परवाणू में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 26.89 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…

3 days ago