मुख्य समाचार

राजगढ़ : लोक निर्माण विश्राम गृह में ब्लॉक कांग्रेस पच्छाद की मासिक बैठक संपन्न

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

लोक निर्माण विश्राम गृह में ब्लॉक कांग्रेस पच्छाद की मासिक बैठक संपन्न हुई  | मंडल महासचिव सुधीर ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान की अध्यक्षता में हुई | साथ ही  बैठक में  जिला अध्यक्ष आनंद परमार, प्रदेश सचिव व पच्छाद कांग्रेस प्रत्याशी दयाल प्यारी विशेष रूप से उपस्थित रहे | इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश चौहन ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की मुख्यधारा में जुड़ने वाले कोंग्रेस कार्यकर्ताओ को भी पार्टी में जोड़ा जाएगा कुछ कार्यकर्त्ता मुख्य धारा से भटक कर व्यक्ति विशेष के साथ जुड़े है उन्हें सलाह दी जाती है की यदि वह कोंग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहते है बीना किसी शर्त के तो पार्टी में उनका स्वागत है | जिसके लिए एक कमेटी का गठन भी किया जाएगा । प्रदेश सचिव दयाल प्यारी ने भी जनता के प्रति अपनी संजीदगी को बताते हुए कहा की हम लोग जनता के काम करने के लिए प्रतिबद है पच्छाद विधानसभा के लोगो की समस्याओ को प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जायगा व् समाधान किया जायगा |प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही  राजगढ़ में  जल शक्ति विभाग का  डिवीजन को बंद किया गया था जिसे दुबारा  खोलने के लिए मुख्यमंत्री के लिए सर्वसाहमति से  एक प्रस्ताव भेजा गया । और इस बैठक में   राजगढ़ में राजकीय वरिष्ठ कन्या विद्यालय खोलने के लिए इस बैठक में प्रस्ताव शिक्षा मंत्री व मुख्य मंत्री को भेजा गया । इस बैठक में  बहुत से वक्ताओ ने अपने विचार रखे और पार्टी को मजबूती के लिए अपनी अपनी राय रखी । इस अवसर पर पच्छाद प्रभारी अजय कंवर, अरुण मेहता, गीता ठाकुर, शकुंतला चौहान, राजेन्द्र ठाकुर, अमन प्रकाश, विक्रम जैलदार, प्रदीप कंवर, जसपाल, नरेंद्र शर्मा, जियालाल, प्रताप ठाकुर, रत्न कश्यप, राजेंद्र नम्बरदार, दिलावर, प्रीति राना, अनिल पुंडीर राजेश  अनिल ठाकुर,  अनुज ,भूपेंद्र  प्रमोद, विकास, सुनील शर्मा, अशोक शर्मा,  रंजोत, रामकिशन, चंद्रमोहन शर्मा,  सुरेंद्र ठाकुर सहित अन्य  कार्यक्रताओ ने भाग लिया ।

Himachal Darpan

Recent Posts

300 यूनिट फ्री का वादा बदला, अब 126 यूनिट के बाद झटका

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने बिजली सब्सिडी व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया…

42 minutes ago

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

21 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

22 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

22 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

23 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

23 hours ago