अपराध /दुर्घटना

चंबा : नशीली दवाओं के साथ शहरी युवक गिरफ्तार

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

जिला चंबा मुख्यालय में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। जिसकी रोकथाम के लिए हालांकि पुलिस समय-समय पर छापामारी कर कई युवकों को गिरफ्तार कर चुकी है। मगर बावजूद इसके भी यह जानलेवा नशीला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर से जिला पुलिस चंबा के एसआईयू विंग ने सफलता हासिल करते हुए शहर के एक युवक को नशीली दवाओं के खेत सहित गिरफ्तार करने की सफलता हासिल की है। इस संदर्भ में पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक जिला चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि जब पुलिस के एसआईयू  विंग ने बारगाह मोड़ में पीर बाबा दरगाह के पास नाकाबन्दी के दौरान एक अल्टो वाहन संख्या एचपी 38जी-2861 को रूटीन चैंकिंग के लिए रोका गया। जिसमें सवार युवक की पुलिस को देख कर घबराहट को देखते हुए पुलिस दल को उस पर संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गई। जिसमें युवक से के कब्जे से दो नशीली दवाईयों के पत्तों में ट्रामाडोल 100एमजी, प्रोलोंजेड  रिलीज टेबलेट  कुल 19 टेबलेट बरामद की गई। एसआईयू पुलिस विंग ने युवक की पहचान राकेश चौहान पुत्र अमर सिहं मोहल्ला धड़ोग डाकघर, तहसील व जिला चंबा उम्र 39 के रूप में की है। उन्होंने बताया कि आरोपी उपरोक्त के खिलाफ पुलिस थाना सदर चंबा में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 22 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। जबकि आगामी अन्वेषण जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

10 hours ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

10 hours ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

11 hours ago

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

2 days ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

2 days ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

2 days ago