खेल जगत

राजगढ़ : चौहान ब्रदर्स शमोगा द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),  

राजगढ़ विकास खंड राजगढ़ के अंतर्गत आने वाली पंचायत छोग टाली में चौहान ब्रदर्स स्पोर्ट्स क्लब शमोगा द्वारा सात दिवसीय ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, यह प्रतियोगिता 25 दिसंबर से शुरू की गई थी और 2 जनवरी को समाप्त हुई। इस प्रतियोगिता में 45 टीमों ने भाग लिया था सेमी फाइनल का मुकाबला वाईसीसी शमोगा बनाम यंग स्टार नौहरा धार के बीच खेला गया। दूसरा सेमीफाइनल का मुकाबला भारती 11 बनाम नोहरा वॉरियर्स के बीच में खेला गया। फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि अरुण चौहान बीजेपी पच्छाद मंडल के उपाध्यक्ष और अन्य गणमान्य लोग आये थे यह प्रतियोगिता 6 – 6 ओवर की खेली गई फाइनल मुकाबला में  यंगस्टर नोहराधार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 88 रन का लक्ष्य दिया, और नौहराधार वॉरियर्स इस लक्ष्य को पार नहीं करने दिया और 19 रन से नौहराधार वॉरियर्स को हराया दिया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीम को 41000 तथा ट्रॉफी व उप विजेता टीम को 21000 तथा ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में मेन ऑफ द मैच यंग स्टार नौहराधार के राकेश रहे तथा बेस्ट बॉलर निशु रहे। बेस्ट कीपर रूपेश तथा सीरीज विकास शर्मा को मिली। मुख्य अतिथि ने सफल आयोजन के लिए कमेटी को बधाई दी। अरुण चौहान ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है और नशे से युवा का भविष्य अंधकार में जा रहा है। नशे से युवाओं को दूर रहना चाहिए और खेलों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कमेटी को इस आयोजन के लिए 21000 रूपये की राशि दान के रूप में दी।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

20 hours ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

20 hours ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

1 day ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago