ब्यूरो रिपोर्ट
शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी शिमला के एक कर्मचारी की अचानक हृदयाघात से मौत हो गई। मृतक की पहचान 47 वर्षीय अरुण के रूप में हुई है, जो आईजीएमसी में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थे।जानकारी के अनुसार अरुण जाखू मंदिर में माथा टेकने पहुंचे थे। जैसे ही वह मंदिर के प्रवेश द्वार पर पहुंचे, अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह वहीं गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने और मदद पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन हृदयाघात इतना गंभीर था कि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।बताया जा रहा है कि अरुण मूल रूप से जिला सोलन की अर्की तहसील के निवासी थे। वह वर्तमान में आईजीएमसी शिमला में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इससे पहले वह डेंटल कॉलेज शिमला में भी कार्यरत रह चुके थे।अरुण अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। महज 47 वर्ष की आयु में उनके इस तरह अचानक दुनिया से चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके निधन की खबर से आईजीएमसी प्रशासन, सहकर्मियों और अर्की क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है
ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेट…
निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों और कथित जाली कृषक…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के बहुचर्चित 2500 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय…
संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला में नाहन-शिलाई-रोहनाट सड़क पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला, 1 नवंबर। जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार…