निशेष शर्मा राजगढ़
जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क मार्ग पर धारली गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां एक अनियंत्रित ट्रक सड़क से करीब 400 से 500 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा बीती रात करीब 12:20 बजे हुआ। अचानक जोरदार आवाज सुनाई देने के बाद स्थानीय ग्रामीणों को ढांगी गांव के समीप ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। रात के अंधेरे के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाई आई, जिसके बाद सुबह उजाला होने पर बचाव अभियान शुरू किया गया।मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने पाया कि ट्रक नंबर HP07F-1070 बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर खाई में पड़ा था। ट्रक का केबिन पूरी तरह पिचक गया था, जिसमें चालक का शव बुरी तरह फंसा हुआ था। ट्रक मालिक ने मृतक की पहचान टीका राम पुत्र संत राम, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, संजौली, जिला शिमला के रूप में की है।वहीं, हादसे में ट्रक में सवार दीपक पुत्र सूबा राम, निवासी नेपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाना सामने आया है। इस संबंध में पुलिस थाना राजगढ़ में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच और आगामी कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के जिला सिरमौर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शिलाई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी शिमला…
ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेट…