मुख्य समाचार

शिमला : प्रमोशन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को एजेंसी ने दी बड़ी सौगात

शिमला (मैं भी पत्रकार),

लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को एजेंसी ने बड़ी सौगात दी है। एचपीयूएसएसए मंडी कार्यालय में नियुक्त कर्मचारियों को प्रमोशन की सबसे बड़ी सौगात दी गई है। एचपीयूएसएसए (हिमाचल प्रदेश अनइंप्लॉयड सर्विस सिलेक्शन एसोसिएशन आउटसोर्सिंग एजेंसी) शिमला मुख्य कार्यालय द्वारा जिला मंडी कार्यालय में नियुक्त किए गए कर्मचारियों को नए वर्ष में प्रमोशन के आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश मुख्य कार्यालय शिमला में मैनेजमेंट बोर्ड की अध्यक्षता में जारी किए गए हैं, वही एजेंसी के सचिव विनीत शर्मा ने पत्राचार मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह आदेश कर्मचारियों के कार्यकुशलता को देखकर ही जारी किए गए है। एजेंसी में कार्यरत राहुल भारद्वाज क्लर्क जूनियर ऑफिस असिस्टेंट से (शाखा प्रबंधक) और गरिमा शर्मा को ऑफिस कोऑर्डिनेटर से (सीनियर असिस्टेंट एचआर हैड) पद पर प्रमोशन दी गई है। प्रमोशन में कर्मचारियों के वेतनवृद्धि में भी मुनाफा होगा, इससे हिमाचल सरकार एवं भारत सरकार कर्मचारियों के पॉलिसी एक्स द्वारा कर्मचारियों के पे- स्केल से लेकर सेंट्रल स्कीम के तहत कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा। कर्मचारियों की प्रमोशन की सूचना संबंधित विभागों जिला न्यायिक दंडाधिकारी को भी भेज दी गई है। यह नियुक्तियां 2 वर्ष के अनुबंध आधार पर की गई है जिन्हें बाद में रेगुलर किया जाएगा। यह आदेश  01/01/2023 को जारी किए गए हैं। यह प्रमोशन तत्काल प्रभाव में जारी की गई है, जिसकी सूचना मंडी कार्यालय को भी भेज दी गई है। मैनेजमेंट बोर्ड की फाइनल स्वीकृति मिलने के बाद ही आदेश जारी किए गए हैं। वही आदेश जारी होने की आधिकारिक पुष्टि एजेंसी के सचिव ने की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

6 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago