Categories: Uncategorized

मनाली के अलेऊ गांव में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, घर के आंगन में पेड़ के नीचे मिला महिला का शव, कमरे में मृत मिला व्यक्ति

ब्यूरो रिपोर्ट

मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घर में सगाई समारोह की खुशियां थीं और परिवार के सभी सदस्य कटराईं में आयोजित समारोह में शामिल होने गए हुए थे। लेकिन जब परिवार वापस लौटा तो घर का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर के परिसर में एक महिला का शव चेरी के पेड़ के नीचे पड़ा था, जबकि एक अन्य व्यक्ति कमरे में मृत अवस्था में मिला।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चचोगा के उपप्रधान जीवन ठाकुर ने महिला की संदिग्ध मौत की सूचना पुलिस थाना मनाली को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान चेतना पत्नी खेमराज निवासी अलेऊ का शव घर के पीछे गौशाला से आगे चेरी के पेड़ के नीचे बरामद हुआ। मौके पर पेड़ की टहनी से रस्सी बंधी हुई मिली, वहीं महिला के गले पर भी निशान पाए गए। इन परिस्थितियों ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

इसी दौरान घर के भीतर एक अन्य व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी सामने आई। मृतक की पहचान वेदराम पुत्र बुधराम निवासी ओल्ड मनाली के रूप में हुई है। उसका शव कमरे के अंदर मिला। प्रारंभिक जांच में उसके शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

परिजनों के अनुसार घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। परिवार के सभी सदस्य कटराईं में एक सगाई समारोह में शामिल होने गए हुए थे। जब वे वापस घर लौटे तो दोनों लोगों को मृत देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मनाली पहुंचाया है। फिलहाल दोनों की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

फिलहाल दो संदिग्ध मौतों के पीछे की वजह पुलिस जांच का विषय बनी हुई है और इस घटना ने क्षेत्र में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

डूंगाघाट में भीषण सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी महिंद्रा यूटिलिटी, 12 लोग थे सवार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…

23 hours ago

फेसबुक अकाउंट बंद करने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को मुआवजे की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…

1 day ago

तीन बहनों का इकलौता भाई था 11 वर्षीय अनिकेत, असमय मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के जिला सिरमौर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शिलाई…

2 days ago

जाखू मंदिर में दर्शन करने पहुंचे IGMC कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत, 47 साल की उम्र में थमी सांसें

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी शिमला…

3 days ago

रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया भगानी फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर, विजिलेंस ने 10,050 रुपये के साथ दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेट…

4 days ago

राजगढ़ में फर्जी कृषक प्रमाण पत्र के सहारे करोड़ों की जमीनों के सौदों का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों और कथित जाली कृषक…

4 days ago