खेल जगत

ठियोग की धर्मपुर पंचायत में हितेंद्र मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-1 का हुआ आयोजन

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

जिला शिमला के अंतर्गत आने वाले ठियोग की धर्मपुर पंचायत में हितेंद्र मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-1 का आयोजन मधान स्पोर्ट क्लब धर्मपुर द्वारा किया गया | जिसको पंचायत स्तर पर करवाया गया | इस टूर्नामेंट मे 32 टीमों ने भाग लिया | फाइनल मुकाबला गदर ब्रदर केलवी और एसपी इलेवन मधान के बीच में खेल गया, जिसमे गदर ब्रदर केलवी ने टॉस जीत कर पहले बलेबाजी करते हुए 10 ओवर में 55 रन का टारगेट एसपी इलेवन मधान के सामने रखा | जिसको एसपी इलेवन मधान ने 8 ओवर में पूरा कर लिया और इस प्रतियोगिता में एसपी इलेवन मधान विजय हुई | गदर ब्रदर केलवी को रनरअप घोषित किया गया | वहीं गदर ब्रदर केलवी के प्लेयर नरेन्द्र वर्मा को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया | इस उपलक्ष पर मुख्य अथिति के रूप में ठियोग देवरीघाट के जिला परिषद राजेश कंवर और टिका मधान दिग्विजय सिंह खास रुप से मजूद रहे | वही राजेश कंवर ने दोनो टीमों को बधाई दी और साथ ही खेल मैदान को बनाने के लिए 10 दिन तक जेसीबी मशीन देने की घोषणा की | साथ ही मुख्यातिथि ने इस प्रतियोगिता के लिए 20,000 की राशि प्रदान करने की घोषणा की |

Himachal Darpan

Recent Posts

“अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला ने हाल ही में…

14 hours ago

ठगी के मामले पुलिस ने फरार मुजरिम को जालंधर से दबोचा

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर पीओ सेल ने वर्ष 2018 में नाहन पुलिस…

14 hours ago

छोटा शिमला मंदिर में दान पेटी चोरी मामला — आरोपी गिरफ्तार, दान पेटी व नकदी बरामद”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) छोटा शिमला स्थित मंदिर में दान पेटी चोरी होने…

18 hours ago

दक्षिण अमेरिका की सबसे उंची चोटी पर सुंदरनगर के लाल का परचम

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह ने माउंट अकोंकागुआ पर फहराया तिरंगा…

20 hours ago

धूप से बढ़ेगा पारा, बिना बारिश दरका पहाड़—एनएच-3 पर 12 घंटे जाम

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है और तापमान…

20 hours ago

हिमाचल के फार्मा उद्योग को बड़ा झटका, 71 दवाओं के सैंपल फेल

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। देश के फार्मा हब के रूप में पहचान बना चुके हिमाचल प्रदेश…

21 hours ago