Categories: Uncategorized

दक्षिण अमेरिका की सबसे उंची चोटी पर सुंदरनगर के लाल का परचम

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ),

नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह ने माउंट अकोंकागुआ पर फहराया तिरंगा

हिमाचल प्रदेश की देवभूमि और मंडी जिला के सुंदरनगर क्षेत्र के बेच्छना गांव निवासी भारतीय सेना के वीर सपूत नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह ने सात समुंदर पार दक्षिण अमेरिका में भारत का गौरव बढ़ाया है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) और जवाहर पर्वतारोहण संस्थान (JIM) के विशेष संयुक्त अभियान दल के महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में उन्होंने विश्व की सबसे चुनौतीपूर्ण चोटियों में शामिल माउंट अकोंकागुआ पर सफलतापूर्वक विजय हासिल की।

दक्षिण अमेरिका की यह सर्वोच्च चोटी लगभग 6,961 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जहां अत्यंत प्रतिकूल मौसम, हाड़ कंपा देने वाली ठंडी हवाएं और ऑक्सीजन की भारी कमी पर्वतारोहियों के साहस की कड़ी परीक्षा लेती हैं। इन तमाम कठिनाइयों के बावजूद नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह ने अपने अदम्य साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए 22 फरवरी 2026 को दोपहर ठीक 2:10 बजे शिखर पर पहुंचकर तिरंगा फहराया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि की खबर मिलते ही सुंदरनगर के बेच्छना गांव सहित पूरे मंडी जिला और हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई। विपरीत परिस्थितियों में मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम देना न केवल भारतीय सेना के शौर्य और क्षमताओं को दर्शाता है, बल्कि हिमाचल के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान और जवाहर पर्वतारोहण संस्थान के इस संयुक्त अभियान दल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय पर्वतारोहण कौशल का लोहा मनवाया है। नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह की इस शानदार सफलता पर क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, पूर्व सैनिकों और परिजनों ने गर्व व्यक्त करते हुए इसे देवभूमि हिमाचल के लिए एक स्वर्णिम क्षण बताया है। आज पूरा देश और विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश अपने इस बहादुर बेटे के पराक्रम को सलाम कर रहा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे की शान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। 

नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह की इस उपलब्धि पर सुंदरनगर विधायक राकेश जंवाल ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है उन्होंने कहा कि सूबेदार भूपेंद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश का नाम देशभर में रोशन किया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

1 day ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

2 days ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

2 days ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

3 days ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

3 days ago