खेल जगत

राजगढ़ विद्यालय की छात्रा निधि का खो-खो में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
राजकीय आदर्श विद्यालय राजगढ़ के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि इस विद्यालय की वर्ष 2023-24 की खेल कूद प्रतियोगिता में पांच छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था, जिस में से एक लड़की निधि पुत्री अशोक कुमार ग्राम चौकन, धरोटी का चयन राष्ट्रीय स्तरीय खो खो प्रितियोगिता के लिए हुआ है | पिछले वर्ष भी निधि ने राष्ट्रीय स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में लोहा मनवाया था | इस वर्ष भी निधि का चयन हुआ है, यह खुशी की बात है | निधि जिला सिरमौर की एकमात्र खिलाड़ी छात्र है | जिसका चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है | प्रातः कालीन सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार ने जहां निधि के उज्जवल भविष्य की कामना की | वहीं इस उपलब्धि के लिए विद्यालय की डीपी पुष्पा ठाकुर और शारीरिक शिक्षक ओम प्रकाश ठाकुर और इसके माता-पिता को बधाई दी | इस मौके पर विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे | महाराष्ट्र के नासिक में होने वाली राष्ट्रीय खो खो की प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी |

Himachal Darpan

Recent Posts

₹20 करोड़ की लागत से बने खजूरना पुल का सांसद सुरेश कश्यप ने किया लोकार्पण

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 24 जून। भाजपा नेता एवं सांसद सुरेश…

4 hours ago

राजा वीरभद्र सिंह की 93वीं जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, होली में बच्चों व मरीजों को बांटे फल और मिठाइयां

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), रामपुर खंड के पैन्शनरो की त्रैमासिक बैठक…

6 hours ago

ददाहू में कर एवं आबकारी विभाग ने लगाया जागरूकता शिविर, करदाताओं को दी नई कर व्यवस्था की जानकारी

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राज्य कर एवं आबकारी विभाग (वस्तु एवं सेवा…

1 day ago

जिला में 28 जून को 61181 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक-उपायुक्त

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 23 जून। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की…

1 day ago

लाहौल-स्पीति में 19 किलोग्राम वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की नियंत्रित वितरण व्यवस्था समाप्त

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026… जिला दण्डाधिकारी एवं अध्यक्ष,…

1 day ago

सोलन में SIU की बड़ी कार्रवाई: 31.93 ग्राम चिट्टा, नकदी और डिजिटल मशीन बरामद

सोलन ( नरेंद्र कूमार संवाददाता ), सोलन जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की…

1 day ago