Categories: Uncategorized

छोटा शिमला मंदिर में दान पेटी चोरी मामला — आरोपी गिरफ्तार, दान पेटी व नकदी बरामद”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ )


छोटा शिमला स्थित मंदिर में दान पेटी चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी हुई दान पेटी के साथ नकदी भी बरामद कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार 23 फरवरी 2026 की सुबह करीब 5:30 बजे मंदिर के सेवादार ने दान पेटी को मंदिर के अंदर से निकालकर गेट के बाहर रखा और पूजा करने लगे। लगभग 6:30 बजे जब वह बाहर आए तो दान पेटी वहां से गायब थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जांच शुरू की और 31 वर्षीय जय प्रकाश, निवासी गांव फागू, जिला सिरमौर, को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान चोरी हुई दान पेटी गांव कुम्हाली (कुसुम्पटी वन क्षेत्र) के पास से बरामद की गई। आरोपी के पास से नकद राशि भी बरामद हुई है।
आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है और मामले की आगे की जांच जारी है।
पुलिस की अपील
पुलिस ने धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि दान पेटियों और अन्य कीमती सामान की सुरक्षा के लिए उचित निगरानी और सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago