खेल जगत

डीएवी राष्ट्रीय खेल क्लस्टर प्रतियोगिताओं में डीएवी सराहां के छात्रों ने झटके पदक

सराहां (अशोक चौहान, संवाददाता),

2 व 3 दिसंबर 2023 को डीएवी राष्ट्रीय खेल क्लस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया l क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया l प्रतियोगिताओं में डीएवी सेकेंडरी स्कूल सराहां के विद्यार्थियों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन दिखा कर स्टेट लेवल प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया l योग प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी पोंटा साहिब में हुआ । जिसमें U-17 छात्राओं (सारांशिका ,मुस्कान ,आन्या, प्रिया व खुशबू ) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया l वही U- 14 छात्र (अक्षत ,अरनव ,अथर्व ,वेदांश व अनिरुद्ध )ने भी ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया l साथ एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं एमआरए डीएवी सोलन में आयोजित की गई, जिसमें 1500 मी वह 800 मीटर रेस में कनिष्का ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया तथा आरुषि गाजटा सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वही अंडर 17 रिले रेस में कनिष्का, आरुषि, निलाक्षी व मासूम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल झटका । समृद्धि ठाकुर ने भी लाजवाब प्रदर्शन दिखाते हुए U- 14 में 200 मी रेस व हाई जंप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया । अंडर-17 मे मासूम ठाकुर और निलाक्षी शर्मा ने 400 मीटर रेस व 200 मीटर रेस में दूसरा व तिसरा स्थान प्राप्त किया । लोग जम्प में भी निलाक्षी ने दुसरा स्थान प्राप्त कर सिलवर मेडल प्राप्त किया।विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त की गई इन उपलब्धियां ने पूरे स्कूल को गौरवान्वित किया | स्कूल के प्रभारी मिस्टर विशाल पुंडीर ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों को बहुत-बहुत बधाई दी तथा साथ ही कहा की पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी जीवन में बहुत महत्व होता है तथा जो भी अवसर प्राप्त हो चाहे शिक्षा के क्षेत्र में और चाहे खेलों में उनका भरपूर उपयोग कर अपने हुनर को आगे लाने का हमेशा प्रयास करना चाहिए तथा साथ ही अगले चरण की स्टेट स्तर की प्रतियोगिता के लिए विधार्थियो को प्रोत्साहित किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

23 hours ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

23 hours ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

1 day ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago