खेल जगत

ठियोग की क्यारटू पंचायत के नाल गांव में 29वे टूर्नामेंट का आयोजन किया गया

ठियोग (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

नशा छोड़ो खेल खेलो के अंतर्गत युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पंचायत स्तरो में विभिन्न प्रकार की खेल कूद प्रतियोगी का आयोजन स्थानीयो युवाओं द्वारा करवाया जाता है | वही जिला शिमला के उपमडल ठियोग की क्यारटू पंचायत के नाल गांव में सौ वर्षो से दिपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है| जिसके उपलक्ष्य पर गत 28 वर्षो से लगातार क्रिकेट की प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इस बार 29वे टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था जिसके बतौर मुख्य अतिथि के रूप में ढली शिमला के आढ़ती कुशंग ट्रेडर के संयोजक यशवंत शर्मा थे। इस टूर्नामेंट में अलग अलग पंचायतों की कुल 32 टीमों ने भाग लिया था। टूर्नामेंट की विजेता टीम ब्लैक बॉयज रहीघाट रही व उप विजेता जयभवानी सरोग रही। टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण मैन ऑफ सीरीज ब्लैक बाइस रहीघाट टीम के विशाल वर्मा को दिया गया | विजेता टीम को ट्रॉफी व 51000/- रु० नगद दिए तथा उप विजेता टीम को ट्रॉफी व 22000/- रु० नगद इनाम मुख्य अतिथि के द्वारा प्रदान किये गए।

मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों को जीत की बधाई दी तथा युवक मण्डल नाल को प्ररोतसाहन के तौर पर 11000/- धनराशि प्रदान की जिसके लिए युवक मण्डल नाल व ग्रामीण विकास समिति नाल व समस्त ग्रामवासी मुख्य अतिथि का आभार प्रकट करती है कि इन्होंने अपने व्यस्ततम जीवन से समय निकालकर इस टूर्नामेंट को अपना समय दिया उसके लिए हम सभी ने यशवंत शर्मा का आभार व्यक्त किया । युवक मण्डल के प्रधान योगेश शर्मा, सचिव प्रमोद शर्मा, कोषाध्यक्ष  सौरव शर्मा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मुख्य अतिथि का इस टूर्नामेंट के पारितोषिक वितरण में आने की लिए विशेष आभार प्रकट किया ।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

14 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

16 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

17 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

20 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

20 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

20 hours ago