मुख्य समाचार

प्रेस क्लब पच्छाद के तीसरे स्थापना दिवस पर सराहां में “जागो पच्छाद जागो” संगोष्ठी का आयोजन

सराहां (अशोक चौहान, संवाददाता ),

जिला सिरमौर पच्छाद उपमंडल मुख्यालय सराहां में आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस तथा पच्छाद प्रेस क्लब सराहां का तीसरा स्थापना दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष पर प्रेस क्लब पच्छाद की ओर से जागो पच्छाद जागो संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में कांग्रेस पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, सीपीआईएम और व्यापार मंडल सराहां के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संगोष्ठी का संचालन प्रेस क्लब पच्छाद के मुख्य संरक्षक संजय राजन ने शुरू करवाया। पच्छाद कांग्रेस मंडल के प्रवक्ता हेमंत अत्री ने विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी। हेमंत अत्री ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में किसानों तथा बागवानों के लिए विशेष जागरूकता शिविर लगवाने तथा यहां के किसानों के लिए देश की बड़े मंडियों में फसले भेजने के लिए सराहां से दिल्ली, सराहां से चंडीगढ़ और प्रथम दर्शन सेवा के तहत सराहां से ज्वालाजी कांगड़ा के लिए प्रदेश सरकार से सीधी बसें चलाने के लिए मांग रखने की बात कही। साथ ही सांझे मंच के रूप में सभी पार्टी प्रतिनिधियों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ पच्छाद की समस्याओं को हल करने का आश्वासन भी दिया। भारतीय जनता पार्टी पच्छाद मंडल के अध्यक्ष एवम सराहां पंचायत के उपप्रधान नरेंद्र गोसाई ने कहा कि प्रदेश में सरकार चाहे किसी भी दल की हो, सभी को पच्छाद के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करना पड़ेगा। उन्होंने सराहां कस्बे में अक्सर आने वाली पानी की समस्या को हल करने का मुद्दा भी उठाया। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को उठाने के लिए सरकार के समक्ष हर समय तत्पर रहेंगे।

सीपीआईएम पच्छाद के  संयोजक आशीष कुमार ने कहा कि हिमाचल निर्माता डॉक्टर निर्माता डॉक्टर वाईएस परमार ने भी कृषि तथा बागवानी क्षेत्र पर अपना फोकस किया था। मगर आज भी पच्छाद के किसानों की हालात उतनी अच्छी नहीं है, जितनी होनी चाहिए थी। किसानों की आय कैसे बढ़े, इसके लिए प्रयास किए जाने चाहिए। लंबे समय से बदहाल सराहां सिविल अस्पताल की हालत भी सुधरे, इसके लिए प्रयास किए जाने चाहिए। यहां पर डॉक्टरों तथा स्टाफ नर्सों के पद सौ बिस्तर वाले अस्पताल के अनुसार सृजित किए जाने चाहिए। साथ ही यहां पर रोगियों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध होनी चाहिए। वही पच्छाद के विकास के लिए किसी भी पार्टी की विचारधारा से ऊपर उठकर कार्य करने होंगे। व्यापार मंडल सराहां के अध्यक्ष कुणाल गर्ग ने कहा कि सिरमौर रियासत टाइम में जिला सिरमौर में सराहां तहसील होती थी, मगर आजादी के 75 वर्षों बाद भी यहां से अंबाला, दिल्ली चंडीगढ़ के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं है। बाजार और सिविल अस्पताल में उपचार के लिए आने वाली महिलाओं के लिए महिला शौचालय की सुविधा न होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जागो पच्छाद जागो संगोष्ठी में प्रेस क्लब पच्छाद के सदस्यों ने भी अपने-अपने विचार रखें। जिसमें प्रेस क्लब के अध्यक्ष रमेश शर्मा, सचिव सुरेश कुमार, मुख्य संरक्षक संजय राजन, मुख्य सलाहकार राजन पुंडीर, कोषाध्यक्ष भेखानंद व सदस्य अशोक चौहान ने अपने विचार सांझा किया। सभी ने प्रत्येक 3 महीने के बाद इस तरह की बैठक आयोजित करने के लिए हामी भारी ।

Himachal Darpan

Recent Posts

कुल्लू के बाड़ी स्कूल में खीर से नहीं, दूषित पानी से बीमार हुए थे विद्यार्थी

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू जिले के राजकीय प्राथमिक स्कूल बाड़ी में विद्यार्थियों के बीमार होने के…

11 hours ago

शिमला के दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला, 21 अगस्त। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार को उस समय…

13 hours ago

पालमपुर अस्पताल में अनोखा जन्म: 24 उंगलियों वाले बच्चे ने लिया जन्म, हाथ-पैर में छह-छह उंगलियां

ब्यूरो रिपोर्ट। पालमपुर। नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात 12:43 बजे एक महिला ने…

2 days ago

पांवटा साहिब में 5.95 ग्राम चिट्टे के साथ शिलाई के दो युवक गिरफ्तार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने…

2 days ago

तड़के विश्वकर्मा चौक पर खूनी वारदात, गला रेतकर व्यक्ति की हत्या से मचा हड़कंप

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के…

4 days ago

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

4 days ago