मुख्य समाचार

सिरमौर : दिव्यांगजनों के प्रति उदार दृष्टिकोण अपनायें – उपायुक्त

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने कहा कि दिव्यांगजन हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण अंग हैं और हम सबको दिव्यांगजनों के प्रति उदार और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से एच.आर.टी.सी. की बसों में दिव्यांगजनों को मिलने वाली निशुल्क यात्रा को विभाग के अधिकारी सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि एच.आर.टी.सी. के अधिकारी और कर्मचारी इस बात को सुनिश्चित बनाएं कि दिव्यांगजनों को बस यात्रा के दौरान अनावश्यक रूप से तंग न किया जाए। उन्होंने कहा कि बस यात्रा के दौरान यदि किसी दिव्यांग से दुव्र्यहार का मामला संज्ञान में आया तो सम्बन्धित चालक और परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त आज नाहन में जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।  आर.के. गौतम ने कहा कि डा. यशवंत सिंह परमार अस्पताल एवं मैडिकल कॉलेज, नाहन में दिव्यांगजनों के उपचार के दौरान उन्हें दवाइयां आदि प्राप्त करने के लिए दिक्कत का सामना न करना पड़े इसके मैडिकल कॉलेज प्रबन्धन को उचित उपाय करने चाहिएं। उन्होंने कहा कि अमृत फार्मेसी और एस.आर.एल लैब को उचित स्थान पर स्थापित किया जाए ताकि दिव्यांगजनों को उपचार में असुविधा न हो। उपायुक्त ने जिला में दिव्यांगजनों के सर्वेक्षण के कार्य को समय पर पूरा कर सही डाटा एकत्रित करने के लिए जिला कल्याण आधिकारी को निर्देश दिए। बैठक में दिव्यांगजनों से सम्बन्धित विभिन्न प्रावधानों, सुविधा एवं अन्य मुददों पर सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने विस्तार से चर्चा की। जिला कल्याण अधिकारी सिरमौर ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि जिला में 3310 दिव्यांगजनों का डाटा एकत्रित किया जा चुका है और इस कार्य को पूरा करने के लिए और अधिक समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर विभिन्न विभाग के अधिकारी और समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

7 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

8 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

8 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

9 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

9 hours ago

भरवाईं स्कूल में नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित तथा शिक्षा -संवाद का हुआ आयोजन ।।

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…

9 hours ago