राजनीति

राजगढ़ : भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप नैतिकता के आधार पर दें त्यागपत्र – जय प्रकाश चैहान

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
राज्य में कांग्रेस पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत के उपरांत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देना चाहिए। पच्छाद कांग्रेस मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश चैहान ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि सुरेश कश्यप के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के उपरांत भाजपा कोई चुनाव नहीं जीत सकी और राज्य में हुए उप चुनाव और हाल ही में संपन हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार मिली है। बताया कि प्रदेश में भाजपा का डबल इंजन गंतव्य से पहूंचने से पहले ही हांप गया है। इन्होने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राज्य में रिवाज बदलने की बात हर मंच से करते थे जिसके लिए अमृत महोत्सव के नाम पर समूचे प्रदेश में सरकारी धन का दुरूपयोग करके भाजपा की 75 रैलियां करवाई गई। यही नहीं विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री से लेकर अनेक केन्द्रीय मंत्रियों द्वारा सरकार रिपीट करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। जयप्रकाश चैहान ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, बागवान, कर्मचारी, पैंशनर्स इत्यादि सभी वर्ग में आक्रोश व्याप्त था। आसमान को छूती मंहगाई व बेरोजगारी से आम आदमी परेशान था। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को प्रचंड बहुमत दिया गया है। पच्छाद निर्वाचन का जिक्र करते हुए जयप्रकाश चैहान ने बताया कि पच्छाद में कांग्रेस भीतरघात के कारण हारी है अन्यथा कांग्रेस प्रत्याशी को करीब दस हजार मतों की बढ़त मिलनी थी। उन्होंने बताया कि पच्छाद में शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा तथा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कार्य करने वाले पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होने बताया कि पच्छाद में  भाजपा के तीन शीर्ष नेताओं के बावजूद भी अनेक विकास कार्य आज भी अधूरे पड़े है। राजगढ़ में एचआरटीसी का सब डिपो एक मजाक बनकर रह गया है। विधानसभा चुनाव आते ही सीएम की घोषणा के चार साल बाद राजगढ़ शहर में पार्किंग का कार्य शुरू किया और चुनाव खत्म होते ही बंद कर दिया गया। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में सीएम एवं काबीना मंत्रियों द्वारा अनेक घोषणाएं की गई थी जिन परी बीते पांच सालों में कोई कार्य नहीं हुआ है जिसमें राजगढ़ में मिनी सचिवालय व स्टेडियम का निर्माण, हाब्बन में एंटी हेलगन स्थापित करना, खंड विकास अधिकारी कार्यालय के नए भवन के लिए दो करोड़ की घोषणाएं इत्यादि शामिल है। जय प्रकाश चैहान ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के गतिशील नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी जिसके लिए लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

ददाहू महाविद्यालय में विषय चयन एवं रोजगार अवसरों पर प्रेरक अभिमुखीकरण (इंडक्शन) कार्यक्रम आयोजित

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी, ददाहू में नवप्रवेशी…

8 hours ago

जोबरंग पुल समस्या के समाधान के लिए प्रशासन सक्रिय, किसानों की सुविधा हेतु तत्काल कदम उठाने के निर्देश:

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने आज जोबरंग पुल…

9 hours ago

मंडी में दर्दनाक हादसा: बच्चे को शौच कराने उतरी महिला पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी, 1 जुलाई। मंडी जिले के औट क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक…

10 hours ago

अनावश्यक यात्रा से बचें, अत्यंत आवश्यक होने पर ही लाहौल-स्पीति आएं : उपायुक्त किरण भड़ाना

केलांग ( रंजीत लहौली ,संवाददाता ), केलांग, 1 जुलाई 2026: जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा…

11 hours ago

जीएसएसएस बेचड़ का बाग में एसएमसी कार्यकारिणी का गठन, रमेश चन्द बने अध्यक्ष

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), संगड़ाह: पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय…

14 hours ago

उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता )., नाहन, 30 जून। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की…

1 day ago