मुख्य समाचार

मनाली : हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन की कमान फिर से लुदर ठाकुर को

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

लुदर ठाकुर को हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश भर के 29  स्पोर्टस क्लबों के पदाधिकारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और सर्वसम्मति से लुदर के कार्य को देखते हुए दूसरी बार अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। शिमला के ललित चौहान को महासचिव, मनाली के प्रवीण सूद को कोषाध्यक्ष, राजेश शर्मा, चंद्रमोहन नेगी, सूरज ठाकुर, नोरबू पास, राजेन्द्र शर्मा और भूमि चन्द ठाकुर को उपाध्यक्ष, कमल शर्मा, अमर ठाकुर, पिटी आंगदू व चेतन प्रकाश ठाकुर को सह सचिव बनाया गया है।  फिर से अध्यक्ष की कमान संभाले लुदर ठाकुर ने कहा कि (फेडरेशन इंटरनेशनल स्की) फिस के तत्वधान में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता करवान नई कार्यकारिणी की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के युवाओं को स्कीइंग के क्षेत्र में बेहतर मंच देने का प्रयास किया जाएगा। लुदर ने कहा की स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के सहयोग से प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। लुदर ने कहा कि प्रदेश सरकार के साथ तालमेल बनाकर शरद खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार के सहयोग से मनाली के सोलंगनाला और शिमला के नारकंडा स्की स्लोप को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित किया जाएगा। लुदर ठाकुर ने कहा कि पिछले कार्यकाल में कोरोना महामारी के कारण अच्छे कार्य नहीं कर पाए लेकिन इस बार बेहतर से बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित सभी सदस्यों के सहयोग से एसोसिएशन के हित में काम किया जाएगा और युवाओं को शरद खेलों की ओर प्ररित किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

1 hour ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

2 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

5 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

5 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

5 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

5 hours ago