मुख्य समाचार

सिरमौर : केंद्रीय संचार ब्यूरो शिमला द्वारा शिलाई कॉलेज में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के शिमला स्थित केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा दो दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच प्रोग्राम आज से राजकीय डिग्री कॉलेज शिलाई में प्रारम्भ हुआ। सीबीसी शिमला के प्रमुख अनिल दत्त शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की ये दो दिवसीय कार्यक्रम छात्र और छात्राओं को भारतीय संविधान विषय पर जागरुक करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, ताकि छात्र छात्राएं देश के संविधान को जान सकें। उसके इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान और आज़ादी का अमृत मोहत्सव विषय पर पहले दिन कविता लेखन, नारालेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएँ आयोजिय की गई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन 26 नवंबर को ओपन क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दिनएस डी एम शिलाई सुरेश सिंघा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे तथा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। इसके अतिरिक्त संविधान निर्माता बीआर आंबेडकर के बारे में विषय विशेषज्ञों द्वारा मौजूद लोगों को जानकारी दी जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

1 day ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

1 day ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

1 day ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago