सोलन (निशेष शर्मा/संवाददाता),
विश्वविद्यालय ने यूजी के प्रथम और द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणामों को लेकर विद्यार्थियों में अत्यंत रोष है। परीक्षा परिणामों में 85 प्रतिशत छात्र फेल हो गए है। यूजी के प्रथम वर्ष में 70 प्रतिशत विद्यार्थियों का रिजल्ट जो है वह आधे में लटक गया है, जिसमें कई विद्यार्थियों को दो स्टार लगे है। कई विद्यार्थियों को 1/1 वा 2/2 नंबर से फेल कर दिया है। वहीं कई सब्जेक्ट ऐसे है जिसमें कि विद्यार्थियों को नंबर ही नहीं मिले है जीरो नंबर मिले। वहीं यूजी के खराब परीक्षा परिणामों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नालागढ़ कालेज में प्रदर्शन किया। साथ ही इस परीक्षा परिणामों को ठीक करने की मांग को लेकर इकाई ने प्रिंसिपल के माध्यम से एग्जामिनेशन कंट्रोलर को ज्ञापन भी सौंपा। सोलन जिला के जिला संयोजक शेखर कंडारी ने कहा विश्वविद्यालय प्रशासन ने जब से ऑनलाइन प्रणाली विश्वविद्यालय पर लागू किया तब से विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों में भारी कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि पहले तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने अप्रैल 2021 में परीक्षा रखी परंतु विश्वविद्यालय का लेखन पेपर लीक हो गया। परीक्षाएं मई महीने में हुई पर जब 7 महीना बाद विश्वविद्यालय ने परिणाम घोषित किए और इससे पहले विश्वविद्यालय ने प्रथम सत्र वालों को द्वितीय सत्र में और द्वितीय सत्र वालों को तृतीय सत्र में प्रवेश दे दिया गया है अब जिस कंडीशन पर इनको फेल कर दिया गया। विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि यदि इस परीक्षा परिणामों को ठीक तरह से नहीं देखा गया तो आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद प्रदर्शन करके पूरे महाविद्यालय का घेराव करते सहित विश्वविद्यालय को ताला लगाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…