मुख्य समाचार

चंबा : इंदिरा गांधी की 105वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देना भूली भरमौर कांग्रेस कमेटी

चंबा (ओपी शर्मा/सब एडिटर),

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 105वीं पुण्यतिथि को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भरमौर श्रद्धांजलि देना भूल गई है । यहां पर इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर किसी भी तरह का श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन नहीं किया गया है। आपको बता दें कि आज देश भर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 105वीं पुण्यतिथि पर हर जगह उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तो वहीं पर भरमौर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से कहीं भी श्रद्धांजलि अर्पित नहीं की गई। इस विषय पर जब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केअध्यक्ष भजन ठाकुर से बात की तो उन्होंने कहा कि वह इस वक्त समय भरमौर से बाहर हैं तो वहीं पर पूर्व वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी भी बाहर गए हुए हैं। लिहाजा इस वजह से भरमौर में श्रद्धांजलि अर्पित नहीं कर पाए हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी की ओर से इस बार निर्वाचन क्षेत्र भरमौर से कांग्रेस की ओर से 5 प्रत्याशियों द्वारा आवेदन दर्ज किया गया था। लेकिन जिस इंदिरा गांधी ने कांग्रेस को इतनी मजबूत स्थिति में पहुंचा कर प्रधानमंत्री बनी। उसी आदर्श इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर भरमौल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्रद्धांजलि देना भूल गए हैं। चाहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हो चाहे युवा कांग्रेस कांग्रेस सेवादल छात्र संगठन एनएसयूआई महिला कांग्रेस किसी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करना मुनासिब नहीं समझा है । लिहाजा कयास लगाएजा रहे हैं कि इस तरह से चलता रहा तो भरमौर में कांग्रेसी किस तरह लंबे समय तक टिक पाएंगी। जबकि कांग्रेस की ओर से इस बार 5 प्रत्याशीयों ने टिकट के लिए आवेदन किया था। लेकिन किसी भी आवेदककर्ता ने आयरन लेडी के नाम से मशहूर देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देना तक उचित नहीं समझा। वही ब्लॉक कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों द्वारा यहां पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन नहीं करवा पाना लोगों के बीच में चर्चा का विषय बन गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

3 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

5 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

6 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

9 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

9 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

9 hours ago